Redmi Note 12 की लाइव फोटो लीक, 50MP कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस, जानें फीचर्स

Redmi Note 12 सीरीज ग्लोबल मार्केट में पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन अब कथित तौर पर कंपनी 4G फोन पर काम कर रही है। यह Redmi Note 12 4G कहा जाएगा। यह फोन इससे पहले ही कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर नजर आ चुका है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। हाल ही में टिपस्टर द्वारा इस फोन के रेंडर शेयर किए गए हैं। यहां हम आपको Redmi Note 12 4G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Redmi Note 12 4G की अनुमानित कीमत

Redmi Note 12 4G फोन की कीमत 180 यूएसडी (लगभग 15,000 रुपये) से कम होगी। फिलहाल Redmi Note 12 4G की लॉन्च तारीख के बारे में कोई भी संकेत नहीं है।

टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने ट्विटर पर कथित Redmi Note 12 4G के रेंडर शेयर किए। फोटोज से पता चलता है कि 4G स्मार्टफोन उसी डिजाइन में आएगा जैसे कि सीरीज के अन्य स्मार्टफोन हैं। इस फोन में एक फ्लैट बैक दिया गया है, जिसके टॉप पर एक पॉली कार्बोनेट ग्लास मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में एक रेक्टेंगुलर मॉड्यूल है जिसमें कैमरा सेंसर के लिए 3 अलग-अलग रिंग हैं।

हाल ही में गीकबेंच पर नजर आए Redmi Note 12 4G में टॉप सेंटर पर पंच-होल कटआउट के साथ एक फ्लैट डिस्प्ले है। डिस्प्ले के चारों ओर बेजल्स हैं। कुल मिलाकर यह फोन काफी प्रीमियम नजर आता है। अंभोरे ने फोन की एक लाइव इमेज भी शेयर की है, जिसमें फोन का अबाउट फोन सेक्शन नजर आता है। इससे पता चलता है कि Note 12 4G में Qualcomm Snapdragon 685 SoC मिलेगा। टिपस्टर के मुताबिक, यह Snapdragon 680 SoC का ओवरक्लॉक्ड वर्जन है। 

स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 4GB RAM और 3GB वर्चुअल RAM मिल सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करेगा। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस फोन 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *