13MP कैमरा, 8GB RAM के साथ iPhone 14 Pro जैसे लुक वाला Letv S1 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Letv S1 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। हैंडसेट में 6.5-इंच एचडी+ एलसीडी स्क्रीन के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका डिजाइन आईफोन 14 प्रो से काफी मिलता-जुलता है। इसके फ्रंट में पिल शेप का कटआउट है, यह 5MP सेल्फी कैमरा के लिए दिया गया है। यह फंक्शनल डायनामिक आइलैंड जैसे फीचर के साथ आता है। फोन में वैसे तो रियर पर एक 13MP कैमरा ही है लेकिन Letv S1 Pro को एप्पल फोन का लुक देने के लिए रियर पर 3 कटआउट दिए गए हैं। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 
 

Letv S1 Pro कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Letv S1 Pro की कीमत CNY 899 यानी कि करीब 11,000 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन सनी ब्लू और टाइटेनियम ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। यह सेल पर 17 जनवरी से उपलब्ध होगा। फिलहाल यह फोन चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
 

Letv S1 Pro फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Letv S1 Pro में 6.5 इंच की एचडी+ LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। सेल्फी सेंसर के लिए इस स्मार्टफोन में पिल के शेप का कटआउट दिया गया है। इसके साथ इंटरेक्टिव डायनामिक आइलैंड जैसा फीचर भी दिया गया है। Letv S1 Pro में 12nm ऑक्टा कोर Unisoc T7510 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Letv S1 Pro के रियर पर 3 कटआउट दिए गए हैं। हालांकि इसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसका डिजाइन आईफोन 14 प्रो  के जैसा रखा गया है। इसी के साथ, स्मार्टफोन में 5MP का फ्रंट शूटर दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन का वजन 209.5 ग्राम का है। बैटरी का बात की जाए तो Letv S1 Pro में 5,000mAh की बैटरी के साथ 10W USB Type-C वायर्ड चार्जिंग दी गई है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *