स्मार्टफोन की वजह से एक महिला ने गंवाई आंखों की रोशनी, इन 6 टिप्स को फॉलो कर अपनी आंखों को रखें सुरक्षित

हिंसा और उपद्रव की आशंका के कारण पंजाब में मंगलवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट और SMS सर्विसेज बंद रहेंगी। राज्य सरकार ने शनिवार को इन सर्विसेज को रविवार दोपहर तक बंद किया था। राज्य के होम अफेयर्स और जस्टिस डिपार्टमेंट ने यह रोक बढ़ाकर मंगलवार दोपहर तक कर दी है। 

पंजाब पुलिस कथित खालिस्तान समर्थक Amritpal Singh को पकड़ने के लिए लगातार तीसरे दिन उसकी तलाश कर रही है। राज्य के होम अफेयर्स और जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से जारी ऑर्डर में कहा गया है, “पंजाब के अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सर्विसेज, सभी SMS सर्विसेज (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल्स को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क्स पर उपलब्ध कराई जाने वाली सभी डोंगल सर्विसेज हिंसा के लिए किसी उकसावे और शांति में रुकावट डालने को रोकने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा के हित में 21 मार्च दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगी।” 

ब्रॉडबैंड सर्विसेज पर रोक नहीं लगाई गई है जिससे बैंकिंग सुविधाएं, हॉस्पिटल की सर्विसेज और अन्य जरूरी सर्विसेज में रुकावट न हो। यह ऑर्डर होम अफेयर्स डिपार्टमेंट के एडिशनल  सेक्रेटरी की ओर से जारी किया गया है। पंजाब सरकार ने रविवार को अमृतपाल सिंह के कथित सलाहकार और फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी उर्फ सरबजीत सिंह कलसी को गिरफ्तार करने के बाद पंजाब के अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट और SMS सर्विसेज पर सोमवार (20 मार्च) दोपहर 12 बजे तक रोक लगा दी थी। 

रविवार को पंजाब पुलिस के कर्मियों की जालंधर के जल्लुपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल सिंह के घर के बाहर तैनाती की गई थी। खालिस्तान का समर्थन करने वाले संगठन के सरगना के फरार होने के कारण पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ाई गई है। शनिवार देर शाम को जालंधन के कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कट्टरपंथी नेता को भगोड़ा घोषित किए जाने की पुष्टि की थी। हाल ही में इस कट्टरपंथी संगठन के समर्थकों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर अपने एक साथी को छुड़ा लिया था। इसमें बहुत से पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इस संगठन को पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी से मदद मिलने की आशंका जताई गई है। पंजाब सरकार का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सभी दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *