IIFA 2023: आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई काठियावाड़ी सहित इन फिल्मों को नॉमिनेशन

IIFA 2023: ​ बॉलीवुड एक्ट्रेसआलिया भट्ट की इस साल  रिलीज हुई दो ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।  इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड का 23वां संस्करण यस द्वीप, अबू धाबी में 9 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके आयोजकों ने सोमवार को पॉपुलर कैटगरी के नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है।

गंगूबाई काठियावाड़ी को कुल 8 नॉमिनेशन मिले हैं। इनमें बेस्ट एक्टर ( फीमेल) आलिया भट्ट, बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर के लिए संजय लीला भंसाली सहित कई और कैटगरी शामिल है। फिल्म में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अलावा वह बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर कैटेगरी के भी दावेदार हैं।

पॉपुलर लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’  के पर बनी इस फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) के लिए विजय राज, बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल), बेस्ट स्टोरी और बेस्ट लिरिक्स के लिए भी फिल्म को नॉमिनेट किया गया है।

आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा में उनके में उनके को-एक्टर और पति अभिनेता रणबीर कपूर कपूर हैं। इस फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल और फीमेल), बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी ( ऑरिजनल), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल और फीमेल) और बेस्ट लिरिक्स की कैटगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। बेस्ट पिकचर अवॉर्ड की दावेदारी में भूल भुलैया 2, डार्लिंग्स, दृश्यम 2 और विक्रम वेधा शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की रेस में संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी), अयान मुखर्जी (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा),  अनीज बज्मी (भूल भुलैया 2), जसमीत के रीन (डार्लिग्स), वासन बाला (मोनिका ओ माय डार्लिंग) और आर माधवन (रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट) शामिल हैं। 

आलिया भट्ट को फिल्म डार्लिंग के लिए बेस्ट एक्टर (फीमेल) की कैटगरी में भी नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्म से उन्होंने बतौर निर्माता भी शुरुआत की है। इस कैटगरी में आलिया का मुकाबला डार्लिंग्स की को-एक्टर शेफाली शाह, यामी गौतम धार (ए थर्सडे) और तब्बू (भूल भुलैया) से होगा।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए तब्बू को नॉमिनेट किया गया है। उनका मुकाबला सीबा चड्ढ़ा (बधाई दो), मौनी रॉय (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा),  निमरत कौर (दसवी) और राधिका आप्टे (मोनिका ओ माय डार्लिंग) से है।

कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर (मेल) के लिए ऋतिक रोशन ( विक्रम वेधा) के साथ नॉमिनेट किया गया है। इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन (दसवी), अजय देवगन (दृश्यम 2), राजकुमार राव (मोनिका ओ माय डार्लिंग) और अनुपम खेर ( द कश्मीर फाइल्स) को भी नॉमिनेट किया गया है।

एक्टर शाहरुख खान को फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा में कैमियो रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) के लिए नॉमिनेट किया गया है। वह इस कैटेगरी में अभिषेक बैनर्जी (भेड़िया), विजय राज (गंगूबाई कठियावाड़ी), अनिल कपूर ( जुग जुग जियो) और सिकंदर खेर ( मोनिका ओ माय डार्लिंग) का मुकाबला करेंगे।

इसके अलावा अयान मुखर्जी को बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल) के लिए नामांकित किया गया है। उनके साथ इस कैटगरी में अक्षत घिल्डियाल, और सुमन अधिकारी (बधाई दो) भी हैं। इसके अलावा जसमीत के रीन और परवीज शेख ( डार्लिग्स) और विवेक रंजन अग्निहोत्री (द कश्मीर फाइल्स) भी कैटगरी के लिए नॉमिनेटेड हैं।

बेस्ट स्टोरी (एडेप्टेड) के लिए आमिल कियान खान और अभिषेक पाठक ( दृश्यम 2), हुसैज जैदी और जेन बोर्गेस ( गंगूबाई काठियावाड़ी), योगेश चांडेकर ( मोनिका ओ माय डार्लिंग), माधवन (रॉकेट्री: द नम्बी प्रभाव) और पुष्कर, गायत्री और बी ए फिदा ( विक्रम वेधा) के लिए नॉमिनेट किए गए हैं।

बेस्ट प्लेबैक सिंगर ( फीमेल) कैटगरी में श्रेया घोषाल को दो नॉमिनेशन में दिए गए हैं, जिसमें से एक ‘रसिया’ (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा) और ‘साइयां’ (गंगूबाई कठियावाड़ी) है। जोनिता गांधी को ‘देव देवा’ (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा), लोथिका को ‘डूबे’ (गहराइयां) और कविता सेठ को ‘रंगी सारी’  (जुग जुग जियो) के लिए नॉमिनेशन मिला है।

अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए दो नामांकन मिले हैं। इनमें ‘केसरिया’ और ‘देव देवा’ (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा) हैं। मोहित चौहान भी ‘गहराइयां’  के लिए दावेदारी में शामिल हैं। कनिष्क सेठ ‘रंगी सारी’ (जुग जुग जियो) और आदित्य राव ‘बहने दो’ (रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट) भी दौड़ में हैं। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *