ई-टाइम्स से बातचीत में निर्माता और ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने कहा कि पठान फिल्म ने बंपर ओपनिंग देखी है, जो बॉलीवुड में अब तक की दूसरी सबसे अच्छी ओपनिंग है। यहां एक बात ध्यान में रखने वाली है कि पठान बुधवार को रिलीज हुई है, जोकि एक वीक डे है। यानी ज्यादातर लोग इस दिन ऑफिस और कामकाज में उलझे होते हैं, थिएटर का रुख नहीं कर पाते।
वहीं एक और रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘पठान’ ने पहले दिन लगभग 5 लाख 56 हजार टिकट बेचे। यह बाहुबली 2 के 6 लाख 50 हजार टिकटों से कुछ ही कम है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत में इस फिल्म को पहले दिन 65 से 75 फीसदी ऑक्युपेंसी मिली है। यह बेहतरीन कही जानी चाहिए, क्योंकि फिल्म वीक डे में रिलीज हुई है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस फिल्म के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। शाहरुख खान के फैंस अपने-अपने अंदाज में सिनेमाघरों में टूट रहे हैं। बॉक्सऑफिसइंडिया की एक रिपोर्ट में पहले ही बताया जा चुका है कि फिल्म ने 50 करोड़ रुपये की एडवांस सेल की है। मीडिया रिपोर्टों में अनुमान लगाया जा रहा है कि शाहरुख खान की पठान पहले दिन 45 से 50 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को रिलीज से पहले ही बहुत बड़ा फायदा हो गया था। पठान फिल्म के ऑनलाइन राइट्स को बेच दिया गया था। खबरों के मुताबिक पठान के डिजिटल राइटस को कुल 100 करोड़ रुपये में बेचा गया है और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने खरीद लिया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
