12GB रैम, 160MP कैमरा, 4,800mAh बैटरी के साथ Honor 80 Pro Straight Screen Edition फोन लॉन्च, जानें कीमत

Honor ने चीन में अपने स्मार्टफोन Honor 80 Pro का नया एडिशन लॉन्च किया है जिसे Honor 80 Pro Straight Screen Edition कहा गया है। यह फोन स्पेसिफिकेशंस के मामले में Honor 80 Pro के जैसा ही है। नए वेरिएंट में तीन कलर ऑप्शन हैं और 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC है जिसके साथ 12 जीबी रैम देखने को मिलती है और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन में 4,800mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 
 

Honor 80 Pro Straight Screen Edition की कीमत

Honor 80 Pro Straight Screen Edition को 3599 युआन (लगभग 43,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसमें इसका सिंगल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। फोन चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसे ब्राइट ब्लैक, इंक जेड ग्रीन और मॉर्निंग ग्लो (अनुवादित) कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसके ग्लोबल लॉन्च के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Honor 80 Pro Straight Screen Edition के स्पेसिफिकेशंस

Honor 80 Pro Straight Screen Edition में Honor 80 Pro के जैसे ही स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। यह डुअल सिम फोन है जो एंड्रॉयड 12 आधारित मैजिक ओएस पर चलता है। इसमें 6.67 इंच ओएलईडी डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8+ Gen 1 चिप है जिसके साथ Adreno 730 GPU और 12जीबी रैम की पेअरिंग की गई है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें मेन लेंस 160 मेगापिक्सल का है। इसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर भी है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Bluetooth v5.2, Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac/ax, NFC, USB OTG, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसमें कई तरह के सेंसर्स भी हैं। सिक्योरिटी के लिए यह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को भी सपोर्ट करता है। इस फोन में 4,800mAh बैटरी 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। इसके डाइमेंशन 162.5×75.3×7.9mm और वजन 193 ग्राम है।
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *