Apple के डिवाइसेज पर डिस्काउंट के झांसे से गुरूग्राम के व्यक्ति से 1.5 करोड़ रुपये की ठगी

अमेरिकी कंपनी Apple के iPhone, वॉच और अन्य प्रोडक्ट्स को भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध कराने का झांसा देकर गुरूग्राम के एक व्यक्ति से कथित तौर पर लगभग 1.5 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। इस व्यक्ति को कंपनी के प्रोडक्ट्स 30 प्रतिशत के डिस्काउंट पर देने की पेशकश की गई थी। इसके लिए पूरी पेमेंट एडवांस करने की शर्त रखी गई थी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित Sandeep Kumar के साथ एक दंपत्ति ने ठगी की है। गुरूग्राम के निवासी कुमार की इस दंपत्ति से पहचान एक दोस्त के जरिए दो वर्ष पहले हुई थी। ठगी करने वाले व्यक्ति ने खुद को एपल का पूर्व सीनियर एग्जिक्यूटिव और अपनी पत्नी को एक प्राइवेट फर्म की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर बताया था। इस दंपत्ति ने कुमार को आईफोन 11 पर डिस्काउंट दिया था। इसके बाद कुमार के रिश्तेदारों और मित्रों ने दंपत्ति से 20 लाख रुपये से अधिक के प्रोडक्ट खरीदे थे। इससे कुमार इस दंपत्ति पर भरोसा करने लगे थे। कुमार ने इस दंपत्ति को एपल के प्रोडक्ट्स डिस्काउंट पर खरीदने के लिए एक वर्ष में लगभग 1.5 करोड़ रुपये दिए थे। इसके बाद जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो दंपत्ति ने उन्हें बताया कि वे गाजियाबाद में अपना फ्लैट बेचकर रकम लौटा देंगे। 

ठगी करने वाले दंपत्ति ने पीड़ित को चेक दिए थे जो बैंक से वापस हो गए। इसके बाद कुमार ने गाजियाबाद गए और उन्हें पता चला है कि इस दंपत्ति ने कई व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी की है। कुमार की शिकायत पर गुरूग्राम पुलिस ने आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि दंपत्ति के खिलाफ सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जाएगा कि मुख्य आरोपी वास्तव में एपल का सीनियर एग्जिक्यूटिव था या नहीं।

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था एपल की जापान की यूनिट को विदेशी पर्यटकों को iPhone और अन्य डिवाइसेज की बल्क में ड्यूटी-फ्री बिक्री करने पर लगभग 10.5 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त टैक्स चुकाना होगा। टोक्यो रीजनल टैक्सेशन ब्यूरो ने पाया है कि कंपनी ने पिछले दो वर्षों में लगभग 1,04,16,84,000 डॉलर की बिक्री टैक्स चुकाए बिना की थी। Kyodo News ने एक रिपोर्ट में बताया था कि टैक्सेशन ब्यूरो ने पिछले वर्ष इस मामले की जांच शुरू की थी। इसमें कई असामान्य ट्रांजैक्शंस पाई गई हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *