64MP कैमरा, 8GB RAM के साथ Google Pixel 7a देगा दस्तक! होगा पावरफुल फोन, जानें सबकुछ

Google जल्द ही Google Pixel 7a को लेकर आ रहा है। आने वाले Google Pixel 7a का एक हैंड्स-ऑन वीडियो वियतनाम के एक प्राइवेट फेसबुक ग्रुप में सामने आया है। लीक हुए वीडियो में Pixel 7a की प्री-प्रोडक्शन यूनिट की झलक नजर आई। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो वीडियो क्लिप ने फोन के बारे में सिर्फ एक जानकारी दी है कि फोन में स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। टिप्सटर चुन के ट्वीट के अनुसार, Google ने लीक हुए Pixel 7a को रिमोटली लॉक कर दिया है।

आपको बता दें कि फोन को रिमोटली लॉक किया गया है, यह होमस्क्रीन पर बूट नहीं होता है। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, फोन को ऑन करने से फास्टबूट मीनू नहीं जाता है। खास बात यह है कि फास्टबूट मीनू से इसकी रैम और स्टोरेज कैपेसिटी के बारे में जरूरी जानकारी सामने आई है।
 

Google Pixel 7a के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो अब यह पता चला है कि Pixel 7a, Samsung द्वारा सप्लाई की गई 8GB LPDDR5 RAM से लैस है। इसके अलावा इस फोन में माइक्रोन द्वारा 128GB UFS स्टोरेज है जो कि UFS 3.1 हो सकता है) है। “Lynx” कोडनेम जो कि Pixel 7a से संबंधित है, फास्टबूट मीनू में भी नजर आ सकता है।

Pixel 6a को बीते साल लॉन्च किया गया था। उस फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली FHD+ डिस्प्ले है। फर्स्ट जनरेशन वाला Tensor चिपसेट और 6GB LPDDR4x RAM है। इसकी तुलना में Pixel 7a एक ज्यादा पावरफुल फोन होगा क्योंकि इसमें 90Hz FHD+ स्क्रीन मिलेगा। लेटेस्ट Tensor G2 चिप मिलेगी। इसके अलावा फास्ट LPDDR5 RAM मिल सकती है।

रिपोर्ट्स में यह भी पता चलता है कि Pixel 7a के रियर में 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX787 मेन कैमरा और Sony IMX712 अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। हालांकि इस फोन की बैटरी कैपेसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसा बताया जाता है कि यह वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *