Google I/O 2023 : गूगल का सबसे बड़ा इवेंट ऐसे देखें ऑनलाइन, लॉन्‍च हो सकते हैं कई प्रोडक्‍ट्स

Google I/O 2023 : टेक दिग्‍गज ‘गूगल’ (Google) की सालाना डेवलपर कॉन्‍फ्रेंस 10 मई को होने जा रही है। यह डेवलपर्स के लिए सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है, जिसमें एंड्रॉयड समेत पिक्‍सल डिवाइसेज से जुड़ी नई जानकारियां सामने आती हैं। माना जा रहा है कि अपने लेटेस्‍ट इवेंट में गूगल नए पिक्‍सल स्‍मार्टफोन समेत पिक्‍सल फोल्‍ड (Pixel fold) को अनवील कर सकती है। पिक्‍सल फोल्‍ड का टीजर कंपनी हाल में शेयर कर चुकी है। इसके अलावा, एंड्रॉयड 14 अपडेट पर भी जानकारी मिल सकती है। गूगल आई/ओ 2023 से जुड़ी प्रमुख बातें जान लेते हैं। 
 

कब है Google I/O 2023

हर साल की तरह इस साल भी Google I/O 2023 इवेंट मई में हो रहा है। इसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, रात 10:30 बजे से होगी। 
 

कहां देखें Google I/O 2023

Google I/O 2023 को गूगल के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव स्‍ट्रीम किया जाएगा। गूगल के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भी यह इवेंट देखा जा सकेगा। io.google.com पर सभी लेटेस्‍ट अपडेट्स मिलेंगे। 
 

इस बार क्‍या हो सकता है खास 

  • Google I/O 2023 इवेंट कई मायनों में खास हो सकता है। कंपनी अपने लेटेस्‍ट पिक्‍सल स्‍मार्टफोन को अनवील कर सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी Google Pixel 7a को पेश करेगी, जो गूगल के नए Tensor G2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। 
  • अपकमिंग इवेंट में गूगल के नए ऑपरेटिंग सिस्‍टम Android 14 पर जानकारी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह बड़ा अपडेट नहीं होगा। मौजूदा फ्रेमवर्क में ही जरूरी बदलाव किए जाएंगे। 
  • इस इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट हो सकता है गूगल का पिक्‍सल फोल्‍ड स्‍मार्टफोन (Google Pixel Fold)। इसमें 7.69 का इनर डिस्‍प्‍ले, 5.79 का आउटर डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह फोन Tensor G2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
  • गूगल पिक्‍सल टैबलेट (Google Pixel Tablet) से भी इस इवेंट में पर्दा हट सकता है। कहा जा रहा है कि गूगल का टैबलेट 10.9 इंच स्‍क्रीन से लैस हो सकता है। इसमें Tensor 2 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। 
  • द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल कई एआई टेक्‍नॉलजीज पर काम कर रही है। उनमें से कुछ की जानकारी अपकमिंग इवेंट में दी जा सकती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Automatic RSS Feed

यह खबर या स्टोरी Aware News 24 के कर्मचारियों द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेट फीड से प्रकाशित हुई है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी. मुकदमा दायर होने की स्थिति में और कोर्ट के आदेश के बाद ही सोर्स की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *