RailYatri ऐप पर डेटा लीक के लिए लगा जुर्माना, सिक्योरिटी उपायों के बाद किया रीस्टोर

केंद्र सरकार ने RailYatri ऐप की कस्टोडियन फर्म पर डेटा लीक के लिए जुर्माना लगाया था। संसद को दी गई जानकारी में बताया गया है कि ऐप को जरूरी सिक्योरिटी उपाय करने के बाद बहाल किया गया था। इस ऐप का इस्तेमाल रेलवे की टिकट बुक कराने में किया जाता है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT स्टेट मिनिस्टर,  Rajeev Chandrasekhar ने लोकसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम CERT-In की ओर से दी गई सूचना के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने रेलयात्री ऐप के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा, “IRCTC की ओर दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष दिसंबर में CERT-In से रेलयात्री ऐप पर मौजूद डेटा के लीक होने की सूचना मिलने के बाद इस ऐप पर टिकट बुकिंग की सुविधा रोक दी गई थी और इसकी कस्टोडियन फर्म पर जुर्माना लगाया गया था। ऐप को जरूरी सिक्योरिटी उपाय करने के बाद बहाल किया गया था।” 

चंद्रशेखर ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में सरकारी संगठनों से जुड़े डेटा लीक के मामले क्रमशः 10, 5 और 7 हैं। उन्होंने कहा, “CERT-In की ओर से ट्रैक की गई जानकारी के अनुसार, पिछले पांच कैलेंडर वर्षों में डेटा लीक के कुल 47 और डेटा उल्लंघन के 142 मामले हुए हैं।” पिछले वर्ष CERT-In ने कानून के तहत ऐसे मामलों का पता चलने के छह घंटे के अंदर इसकी रिपोर्ट CERT-In को करने से जुड़ा निर्देश जारी किया था। 

IRCTC जल्द ही वॉयस-बेस्ड ई-टिकटिंग का फीचर शुरू कर सकता है। इससे बोल कर टिकट बुक कराई जा सकेगी। यहअपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म ‘Ask DISHA’ का ट्रायल कर रहा है। इससे कस्टमर्स वॉयस कमांड्स देकर टिकट बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही IRCTC ने प्रति दिन की ऑनलाइन टिकटिंग क्षमता भी बढ़ाने की योजना बनाई है। Ask DISHA को बेंगलुरु के स्टार्टअप CoRover के साथ मिलकर डिवेलप किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कस्टमर्स एक OTP वेरिफिकेशन लॉग-इन के साथ टिकट बुक कर सकते हैं और अन्य सहायता ले सकते हैं। इसमें यूजर्स को IRCTC के लॉग-इन और पासवर्ड की जरूरत नहीं होती। चैटबॉट Ask Disha 2.0 के जरिए पैसेंजर्स टेक्स्ट या वॉयस कमांड्स का इस्तेमाल कर टिकट बुक करा सकेंगे। इस पर टिकट कैंसल करने और कैंसल किए गए टिकट के रिफंड की स्थिति भी पता चल सकेगी। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *