EMotorad ने भारत में लॉन्च की किफायती और अल्ट्रा प्रीमियम ई-बाइक लाइनअप, कीमत Rs 25 हजार से शुरू

EMotorad ने आज भारत में अपनी X-Factor लाइन के साथ Elite ई-बाइक लाइनअप को लॉन्च किया। इनमें प्रीमियम Nighthawk, Desert Eagle और Xplorer+ के साथ किफायती X-Factor X1, X2 और X3 ई-बाइक्स शामिल हैं। निर्माता का कहना है कि ई-बाइक की पूरी रेंज ट्रेल्स के लिए बनाई गई है और प्रीमियम कंपोनेंट से लैस है। रेंज की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है और महंगा मॉडल लाखों में बेचा जा रहा है।

EMotorad ने भारत में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में अपनी दो ई-बाइक रेंज लॉन्च की है, जिसमें किफायती और अल्ट्रा प्रीमियम दोनों तरह की ई-बाइक्स शामिल हैं। कीमत की बात करें, तो TOI के अनुसार, किफायती X-Factor रेंज में X1 की कीमत 24,999 रुपये, X2 की कीमत 27,999 रुपये और X3 की कीमत 32,999 रुपये है। वहीं, प्रीमियम रेंज में Nighthawk की कीमत 4.75 लाख रुपये और Desert Eagle की कीमत 5 लाख रुपये है। रिपोर्ट में Xplorer+ की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।

ई-बाइक जल्द कथित तौर पर ईमोटराड की आधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और ऑफलाइन डीलरशिप से खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।

कंपनी ने कुछ स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया है। किफायती X1 डिस्क ब्रेक्स और ऑटो कट ऑफ के साथ आती है। इसमें 12 मैग्नेट के साथ पेडल असिस्ट का 1 लेवल शामिल है, जबकि X2 और X3 में पेडल असिस्ट के 3 लेवल्स शामिल हैं। X1 और X2 ई-बाइक कथित तौर पर रिमूवेबल बैटरी के साथ आती हैं।

अधिक महंगी Nighthawk की बात करें, तो ई-बाइक एल्यूमीनियम फ्रेम, 150 mm ट्रैवल फोर्क और 35 mm स्टैंचियन से लैस आती है। फास्ट शिफ्टिंग के लिए इसमें X5 derailleur के साथ SRAM शिफ्टिंग का उपयोग किया गया है। ई-बाइक टेक्ट्रो 2 पिस्टन फ्रंट और रियर ब्रेक और मैक्सएक्सिस मिनियन डीएचएफ एक्सो प्रोटेक्शन ट्यूबलेस रेडी टायर से लैस आती है।

वहीं, Desert Eagle की बात करें, तो इसमें 120 mm ट्रैवल फोर्क और एक ‘प्रूवन मोशन कंट्रोल’ डैम्पर शामिल है। यह ऐप-कंट्रोल्ड ई-बाइक है, जो SRAM शिफ्टिंग से लैस है। इसमें Kenda Juggernaut 30 TPI wirr bead पंक्चर रेजिस्टेंट टायर केसिंग भी मिलती है।

X-Factor ई-बाइक में रिमूवेबल बैटरी के साथ LCD डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें स्टील फ्रेम और सिंगल स्पीड ड्राइवट्रेन शामिल है। 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *