Electric Two Wheeler Sale April 2023: Ola Electric ने बेचीं सबसे ज्यादा यूनिट्स, जानें टॉप 10 की लिस्ट

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं। अधिक से अधिक लोग अब इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। भारत में लगभग सभी बड़ी कंपनियां इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बना रही हैं जिनकी अच्छी खासी सेल भी हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि अप्रैल 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक टूव्हीलर कौन से हैं। कौन सी कंपनी ने इस लिस्ट में टॉप किया, और किसकी हुई सबसे कम सेल। 

अप्रैल 2023 के लिए इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की सेल की बात करें तो इसमें मार्च 2023 के मुकाबले हल्की कमी आई है। रशलेन की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में जहां कुल टूव्हीलर की सेल में 5.9 प्रतिशत इलेक्ट्रिक टूव्हीलर थे, अप्रैल में यह 5.4 प्रतिशत आए हैं। अप्रैल 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक टूव्हीलर में ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने बाजी मारी है। ओला ने यहां 21,882 यूनिट्स की सेल की। दूसरे नम्बर पर TVS ने 13,156 यूनिट्स की सेल की। 

मार्केट शेयर की बात करें तो ओला वर्तमान में 32.9% का मार्केट शेयर करती है। वहीं TVS का मार्केट शेयर 13.12% है। इलेक्ट्रिक दोपहिया में सबसे ज्यादा सेल करने वाली कंपनियों की लिस्ट में Ampere ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसने 8318 यूनिट्स की सेल की। Ather Energy ने 7,746 यूनिट्स बेचीं। यह चौथे नम्बर पर रही। Bajaj Auto Group ने चेतक स्कूटर की 370 यूनिट्स बेचीं। वहीं इसके बिके कुल यूनिट्स की संख्या 3,643 रही। कंपनी ने पांचवा स्थान हासिल किया है। 

Hero Electric इस लिस्ट में 6ठे स्थान पर है। इसने अप्रैल 2023 में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की 3,331 यूनिट्स बेचीं। Okinawa ने 3,216 यूनिट्स की सेल की और कंपनी सातवें स्थान पर रही। लिस्ट में आठवां नम्बर Okaya EV का आया है। इसने 1562 यूनिट्स की सेल की। Kinetic Green Energy ने यहां 848 यूनिट्स सेल कीं और कंपनी 9वें स्थान पर रही। BGauss Auto ने 770 यूनिट्स बेंची। इस तरह से ओला इलेक्ट्रिक ने यहां टॉप स्थान पर कब्जा जमाया। 
 

By Automatic RSS Feed

यह खबर या स्टोरी Aware News 24 के कर्मचारियों द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेट फीड से प्रकाशित हुई है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी. मुकदमा दायर होने की स्थिति में और कोर्ट के आदेश के बाद ही सोर्स की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *