Doogee S100 Launched: 10800mAh बैटरी, 20GB RAM, 108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ये धांसू फोन, जानें कीमत

Doogee ने अपना नया रग्ड स्मार्टफोन Doogee S100 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 10800mAh की बड़ी बैटरी और 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डॉगी एस100 बेहतर परफॉर्मेंस के साथ एक मजबूत फोन है। यहां हम आपको Doogee S100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Doogee S100 की कीमत

कीमत की बात की जाए तो वर्ल्ड प्रीमियर डील के तौर पर Doogee स्मार्टफोन पर भारी छूट प्रदान कर रहा है। Doogee S100 की कीमत आम तौर पर $250 (लगभग 20,660 रुपये) है, लेकिन यह सिर्फ अलीएक्सप्रेस पर $176.99 (लगभग 14,626 रुपये) में उपलब्ध होगा। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि कीमत कूपन और क्षेत्रीय टैक्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
 

Doogee S100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Doogee S100 में 6.58 इंच की फ्लूइड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 500nits और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है, जिससे स्क्रैच का खतरा नहीं रहता है। प्रोसेसर की बात करें तो S100 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 20 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। S100 में 66W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 10800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 4 दिनों तक चल सकती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन  एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। अन्य फीचर्स में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 4 नेविगेशनल सैटेलाइट सपोर्ट, ड्यूल नेनो सिम कार्ड सपोर्ट, टीएफ कार्ड स्लॉट और एनएफसी दिया गया है। Doogee S100 रग्ड फोन IP68 / IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफाइड है, जो इसे पानी, धूल और शॉकप्रूफ बनाता है। फोन का इस्तेमाल अत्यधिक तापमान और मौसम में किया जा सकता है। यह आउटडोर कैंपिंग और एडवेंचर के लिए बेस्ट है। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB RAM दी गई है, जिसे 20GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *