Dongfeng ने लॉन्च की 6 सेकंड में 50km/h की रफ्तार पकड़ने वाली Dongfeng Nano Box इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत

Dongfeng की ओर से चीन में प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी Nano Box को लॉन्च किया गया है। यूं तो इस कार को Renault ने बनाया था जिसे Renault Kwid कहा गया था। उसके बाद इसका इलेक्ट्रिक वर्जन Renault City K-ZE आया। चीन में इस कार को Dongfeng और Renault ने मिलकर बनाया है। यूरोप में इसे Dacia Spring के नाम से पेश किया गया। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की क्या खूबियां हैं और कितनी पावर इसमें देखने को मिलती है, इस पर एक नजर डाल लेते हैं। 
 

Dongfeng Nano Box इलेक्ट्रिक कार की कीमत, उपलब्धता

Dongfeng की Nano Box की कीमत चीन में 59,700 RMB (लगभग 7,24,000 रुपये) है। यह चीन में लॉन्च की गई है। 
 

Dongfeng Nano Box इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन, फीचर्स, पावर

इलेक्ट्रिक कार में गोलाकार शेप देखने को मिलती है। फ्रंट में इसमें चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके डाइमेंशन 3732/1579/1515mm में हैं और व्हीलबेस 2423mm का है। इंटीरियर की बात करें तो इलेक्ट्रिक कार में दो कलर वाला डिजाइन दिया गया है। Dongchedi की रिपोर्ट के अनुसार अंदर इसमें 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है और 10 इंच सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन दी गई है। कार में ऐप कनेक्टिविटी दी गई है जिसके माध्यम से इसमें डोर रिमोट कंट्रोल, रिमोट एयर कंडीशन कंट्रोल, व्हीकल पोजीशनिंग, कार सर्च, चार्जिंग मैनेजमेंट जैसे फीचर्स उपलब्ध हो जाते हैं। इसकी सीटों को फेक लेदर मैटिरियल से बनाया गया है। 

Dongfeng Nano Box की पावर की बात करें तो इसमें फ्रंट मोटर है जो कि 33kW आउटपुट के साथ आती है। यह 125Nm टॉर्क पैदा करती है। कंपनी के मुताबिक यह 6 सेकंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें लीथियम आयन बैटरी देखने को मिलती है। जिसकी क्षमता 15.97kWh की है। एंट्री लेवल मॉडल में फास्ट चार्जिंग फीचर नहीं है और फुल चार्ज के लिए 3 घंटे का समय लगता है। अन्य दो मॉडल्स में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *