200 km माइलेज वाली DEVOT इलेक्ट्रिक बाइक हुई पेश, लुक और फीचर्स में हिला देगी बड़ी कंपनियों के अंजर पंजर

Auto Expo 2023 में इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों का जलवा रहा है। जी हां कई स्टार्टअप अपने नए टू-व्हीलर्स को इस बार ऑटो एक्स्पो में लेकर आए, जहां लोगों को उनसे रूबरू होने का मौका मिला। इसी प्रकार जोधपुर बेस्ड ईवी स्टार्टअप DEVOT Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश किया है जो कि दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करती है। DEVOT मोटरसाइकिल की सबसे खास बात उसकी 200 किमी की रेंज है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि DEVOT मोटरसाइकिल में क्या कुछ खास दिया गया है।
 

DEVOT मोटरसाइकिल की पावर और स्पीड

पावर की बात करें तो DEVOT मोटरसाइकिल में 9.5 kW हाई-परफॉर्मेंस बैटरी पैक दिया गया है। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 200 किमी की दूरी तय कर सकती है। वहीं यह बाइक 120 kmph प्रति घंटे की टॉप स्पीड से भी दौड़ सकती है। चार्जिंग समय की बात करें तो यह बैटरी सिर्फ 3 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो सकती है।
 

DEVOT मोटरसाइकिल के फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो DEVOT मोटरसाइकिल में TFT स्क्रीन, एंटी-थेफ्ट के साथ कीलेस स्टार्ट-स्टॉप और एक्स्ट्रा टाइप 2 चार्जिंग पॉइंट जैसे कई फीचर्स हैं। कंपनी का दावा है कि बैटरी पैक को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने लिथियम LFP बैटरी केमिस्ट्री का इस्तेमाल करेगी जो कि थर्मल मैनेजमेंट की दिक्कतों से सुरक्षित है।

DEVOT Motors का R&D सेंटर यूके में है और इसका डेवलपमेंट सेंटर राजस्थान में है। DEVOT Motors ने यह भी घोषणा की है कि कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का 70-90 प्रतिशत लोकल लेवल पर निर्माण करेगी, जिससे यह कीमत में किफायती बनी रहे। यह बाइक 2023 के मध्य तक लॉन्च होने की संभावना है।

DEVOT Motors के फाउंडर और सीईओ वरुण देव पंवार ने कहा कि “अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतरीन कॉन्फिगरेशन के साथ हमारा मानना है कि DEVOT मोटरसाइकिल में इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट को एडवांस बनाने की क्षमता है। हमें अब तक जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसको देखते हुए इसके लॉन्च का ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। इसके अलावा हम अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को डिस्प्ले करने और ईवी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए Auto Expo मैनेजमेंट का शुक्रिया करते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *