भारतीय स्टार्टअप्स के लिए परेशानी बन सकता है SVB बैंक का तबाह होना, सरकार की बढ़ी चिंता

अमेरिका के बड़े बैंकों में शामिल सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के दिवालिया होने का भारत में स्टार्टअप्स पर भी असर पड़ सकता है। SVB को अमेरिकी रेगुलेटर्स ने बंद कर दिया है। इसके पास पिछले वर्ष के अंत में लगभग 209 अरब डॉलर के एसेट्स थे। डिपॉजिटर्स के एक दिन में 42 अरब डॉलर निकालने से बैंक दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया था। 

IT राज्यमंत्री Rajeev Chandrasekhar ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय इकोनॉमी का स्टार्टअप्स एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मैं इसके असर और सरकार की ओर से की जा सकने वाली मदद को समझने के लिए इस सप्ताह स्टार्टअप्स के साथ मीटिंग करूंगा।” दुनिया में भारत स्टार्टअप्स के बड़े मार्केट्स में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में भारत के कई स्टार्टअप्स ने एक अरब डॉलर से अधिक का वैल्यूएशन हासिल किया है। इनमें विदेशी इनवेस्टर्स की बड़ी रकम लगी है। SVB के दिवालिया होने  से दुनिया भर में मार्केट्स पर असर पड़ा है। इससे बैंकिंग शेयर्स के प्राइसेज में भारी गिरावट आई है। 

एक भारतीय वेंचर फंड के दो पार्टनर्स और स्टार्टअप्स के एक लेंडर ने Reuters को बताया कि वे अपनी पोर्टफोलियो कंपनियों से यह जांच कर रहे हैं कि क्या उनका SVB में फंड था और क्या वह उनके कुल बैंक बैलेंस का एक बड़ा हिस्सा है। हाल के वर्षों में बड़ी फंडिंग हासिल करने वाले कंज्यूमर इंटरनेट स्टार्टअप्स पर कम असर पड़ा है क्योंकि उनका SVB में एकाउंट नहीं है या इसमें बहुत कम फंड है। Mirae Asset Venture Investments के CEO, Ashish Dave ने ट्वीट कर बताया, “मैंने कुछ फाउंडर्स के साथ बातचीत की है और यह बहुत बुरा है। अमेरिका में फर्में शुरू करने वाले भारतीय फाउंडर्स के लिए SVB डिफॉल्ट करने वाला बैंक है। ग्रोथ करने वाले स्टार्टअप्स के लिए स्थिति कुछ बेहतर है क्योंकि वे डायवर्सिफाइड हैं।” 

सॉफ्टवेयर फर्म Freshworks ने बताया कि उसकी कुल बैलेंस शीट की तुलना में SVB में फंड बहुत कम है। Freshworks ने बताया, “ग्रोथ करने के साथ हमने Morgan Stanley, JP Morgan और UBS जैसे बड़े और डायवर्सिफाइड बैंकों के साथ कारोबार शुरू किया था। हमारे कैश और सिक्योरिटीज का बड़ा हिस्सा SVB में नहीं है।” इसके साथ ही फर्म ने बताया कि उसके एंप्लॉयीज या कस्टमर्स के लिए कोई मुश्किल होने की आशंका नहीं है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *