Dasara Hindi Trailer:

Dasara Hindi Trailer: साउड की फिल्म Dasara का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस फिल्म में उनके चहेते तेलुगू स्टार नानी (Nani) और कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) लीड रोल में दिखाई देंगे। आखिरकार निर्माताओं ने ‘दसरा’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया है। नवाबों के शहर लखनऊ से फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया है। सुपरस्टार नानी और कीर्ति सुरेश इस फिल्म को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए थे।

लखनऊ में Dasara का ट्रेलर रिलीज करने के बाद अब ट्रेलर को Saregama Music के YouTube चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में घंटा नवीन बाबू (स्क्रीन नाम नानी) काफी रस्टिक लुक में दिखाई दे रहे हैं। इनका लुक आपको पुष्पा के अल्लू अर्जुन की याद दिलाएगा। ट्रेलर कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और इमोशन का एक मिश्रण है।

Darsara 30 मार्च को सिनामघरों में रिलीज हो रही है। YouTube पर इसे खबर लिखते समय तक 3.70 लाख बार देखा जा चुका था और 75 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया था।

इस फिल्म के निर्देशक श्रीकांत उडेला हैं और एसएलवी सिनेमाज बैनर के तले फिल्म का निर्माण हुआ है। फिल्म को एए फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज मिलकर डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं।

नानी ने इससे पहले कई फिल्में की हैं, जिनके जरिए उन्होंने तेलुगू सिनेमा में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल की है। उनकी पहली फिल्म Ashta Chamma थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी। इसके बाद, वे Ride, Bheemili Kabaddi Jattu, Ala Modalaindi जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। उनकी आखिरी फिल्म 2022 में रिलीज हुई Ante Sundaraaniki! थी और अब, वे Dasara में अपनी एक्टिंग से सभी को लुभाने आ रहे हैं।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *