Corona : भारत समेत 25 से ज्‍यादा देशों में मिला XBB.1.5 वैरिएंट कितना खतरनाक? जानें

कोरोना (Corona) ने एक बार फ‍िर दुनिया को डरा दिया है। हाल में हमने देखा कि कोविड के BF.7 वैरिएंट ने किस कदर चीन में ‘तबाही’ मचाई। अब इसके एक और वैरिएंट ने चिंतित कर दिया है। यह ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट है, जिसे XBB.1.5 के रूप में पहचाना गया है। अनऑफ‍िशियली इसे ‘क्रैकेन’ नाम से भी पुकारा जा रहा है। इस वैरिएंट को सबसे पहले पिछले साल अक्‍टूबर में पहचाना गया था। अमेरिका के न्‍यू यॉर्क में इसका पता चला था। अब यह वैरिएंट पूरी दुनिया में फैल रहा है। भारत में भी इस वैरिएंट के केस सामने आए हैं। हम आपको XBB.1.5 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। 
 

ओमिक्रॉन की XBB शाखा से निकला है XBB.1.5 वैरिएंट

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के अनुसार, XBB.1.5 का जन्‍म ओमिक्रॉन फैमिली के “XBB” शाखा से हुआ है। इसी से ओमिक्रॉन के दो और वैरिएंट BA.2.10.1 और BA.2.75 भी निकले थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जैसे-जैसे ओमिक्रॉन के XBB वायरस फैलते गए, उन्होंने एक नए म्‍यूटेशन XBB.1.5 को जन्‍म दिया जिसे “क्रैकेन” भी कहा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वैरिएंट में F486P नाम का एक म्‍यूटेशन हुआ है, जो कोशिकाओं को कसकर पकड़ने की क्षमता रखता है। 
 

अमेरिका और यूरोप में दिख रहा असर

हाल में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने बताया था कि XBB.1.5 वैरिएंट अमेरिका और यूरोप में तेजी से फैल रहा है। अबतक इसे 25 से ज्‍यादा देशों में रिपोर्ट किया गया है। इनमें अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, कनाडा, इस्राइल और जर्मनी जैसे देश शामिल हैं। भारत में इस वैरिएंट के अबतक 8 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 
 

तेजी से फैलता है XBB.1.5 वैरिएंट

कोरोना का नया वैरिएंट XBB.1.5  कितनी तेजी से फैलता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिसंबर की शुरुआत में अमेरिका में कोविड के मामलों में इसकी 2 फीसदी भागीदारी थी, जो दिसंबर के आखिर में 40 फीसदी तक पहुंच गई। यानी अमेरिका में रिपोर्ट हो रहे करीब आधे कोविड केस XBB.1.5 वैरिएंट के थे। 
 

क्‍या कारगर हैं वैक्‍सीन? 

हालांकि अभी यह देखा जाना बाकी है कि ओमिक्रॉन का XBB.1.5 वैरिएंट कोरोना के पिछले वैरिएंट्स के मुकाबले कितना गंभीर हो सकता है। अच्‍छी बात यह है कि कोविड की मौजूदा वैक्‍सीन इस वैरिएंट के खिलाफ भी कारगर हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल में पब्लिश एक एक रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि मॉडर्न और फाइजर के अपडेटेड बूस्‍टर XBB वायरस से सुरक्षा प्रदान करते हैं। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *