अपना स्‍पेस स्‍टेशन बनाकर ‘फूले नहीं समा’ रहा चीन, यूं किया सेलिब्रेट

चीन ने वो कर दिखाया है, जो दुनिया का कोई भी देश नहीं कर पाया। अमेरिका और रूस भी नहीं। चीन ने अकेले के दम पर अपना अंतरिक्ष स्‍टेशन तैयार किया है। इसका नाम तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन (Tiangong space station) है। आप सोच रहे होंगे कि हम अब आपको यह जानकारी क्‍यों दे रहे हैं, स्‍पेस स्‍टेशन का निर्माण तो पिछले साल के आखिर में ही पूरा हो गया था। दरअसल, अपनी इस उपलब्‍धि को सेलिब्रेट करने के लिए चीन ने सोने और चांदी के नए सिक्‍के जारी किए हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन के पूरा होने के उपलक्ष्य में सोने और चांदी के सिक्के रिलीज किए हैं। चीन का अंतरिक्ष स्‍टेशन अब काम करने लगा है। चीन अब इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर निर्भर नहीं है। चीन को साल 2011 से इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन से बाहर रखा गया है। चीनी स्‍पेस स्‍टेशन तियांगोंग के जरिए चीन अब अमेरिका, रूस और यूरोप की तरह ही अंतरिक्ष में अपना दबदबा दिखा पाएगा। 

चीन ने कई साल पहले तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन के निर्माण की योजना बनाई थी। पिछले साल चीन ने कोर मॉड्यूल को लॉन्‍च करके उसके साथ दो लैब भी जोड़ी थीं। इसके बाद तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया था। बहरहाल, चीन ने जो सिक्‍के रिलीज किए हैं, उनमें 3 ग्राम का सोने का सिक्का तियांगोंग को दर्शाता है। 

चीनी बैंक जो चांदी का जो सिक्‍का रिलीज किया है, उसमें चीनी स्‍पेस स्टेशन के बाहर काम कर रहे दो टाइकोनाट्स को दर्शाया गया है। सोने के सिक्के के उलट चांदी का सिक्‍का थोड़ा कलरफुल है। खास यह है कि चीनी बैंक ने जो सिक्‍के रिलीज किए हैं, वह लिमिटेड हैं। सोने के ऐसे 20 हजार कॉइन और चांदी के 50 हजार कॉइन ही सर्कुलेट किए जाएंगे। 

इन सिक्‍कों का फ्रंट डिजाइन समान है, जिसमें पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रतीक के साथ सिक्‍कों को जारी करने का वर्ष 2022 दर्शाया गया है। चीन ने सिक्‍कों के लिए उस साल को चुना है, जिस साल उसके स्‍पेस स्‍टेशन का निर्माण पूरा हुआ। ये सिक्के शेन्ज़ेन गुओबाओ मिंट कंपनी लिमिटेड ने बनाए और इन्‍हें डिस्‍ट्रीब्‍यूट करने का काम चीन गोल्‍ड कॉइन कॉर्पोरेशन कर रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *