Tata Motors की कारें खरीदना होगा महंगा सौदा, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें

अगर आप साल 2023 में टाटा की नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह सौदा महंगा साबित होने वाला है। जी हां भारत की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने पैसेंजर व्हीकल के अपने ICE पोर्टफोलियो की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी इनपुट लागतों में वृद्धि के चलते वाहनों की कीमतें बढ़ा रही है। आपको बता दें कि ये बढ़ोतरी सिर्फ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी पर चलने वाले वाहनों पर ही हो रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल पर इस वृद्धि का कोई असर नहीं होने वाला है। आइए जानते हैं कि टाटा मोटर्स की महंगी होने वाली कारों के बारे में।

1 फरवरी से महंगी होंगी कारें
टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल 1 फरवरी, 2023 से 1.2% महंगे हो जाएंगे। आपको बता दें कि कीमत में ये बढ़ोतरी वेरिएंट और मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी।

Tata Motors ने ऑटो एक्सपो में पेश की कॉन्सेप्ट और नई सीएनजी कारें
Auto Expo 2023 में टाटा मोटर्स ने Tata Altroz और Tata Punch के सीएनजी वेरिएंट को शोकेस किया था। कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कारों को दिखाने के अलावा कई कॉन्सेप्ट मॉडल्स से भी खुलासा किया।

भारतीय बाजार में मौजूदा टाटा की कारें
भारत में टाटा मोटर्स की मौजूदा कारों में Tata Tiago, Tata Tigor, Tata Altroz, Tata Punch, Tata Harrier, Tata Safari और Tata Nexon शामिल हैं।

टाटा की सीएनजी कारें
टाटा के सीएनजी पोर्टफोलिये में वर्तमान में मार्केट में Tata Tiago CNG और Tata Tigor CNG मौजूद हैं। वहीं ऑटो एक्सपो में कंपनी ने Tata Altroz और Tata Punch के सीएनजी वेरिएंट को भी शोकेस किया था, जिससे पता चलता है कि ये कारें भी जल्द सीएनजी ऑप्शन के उपलब्ध होंगी।

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में देश की शीर्ष कंपनी है। वहीं कंपनी ने बीते महीने यानी कि दिसंबर 2022 में देश में अन्य लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी Hyundai को पछाड़ कर दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी का पायदान हासिल किया। 

 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *