Nokia C12 : 8MP कैमरा, 3000mAh बैटरी वाले Nokia C12 स्‍मार्टफोन की सेल शुरू, 5,999 रुपये में खरीदें

एचएमडी ग्‍लोबल ने बीते दिनों भारत में Nokia C12 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह एक एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है, जिसकी कीमत 5,999 रुपये है। बेसिक फीचर्स के साथ आने वाला यह बजट स्‍मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बेहतरीन हो सकता है जो नॉर्मल कीपैड फोन से स्‍मार्टफोन पर स्विच करना चाहते हैं। Nokia C12 की भारत में सेल आज से शुरू हो गई है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के अलावा Nokia इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। हम आपको इस स्‍मार्टफोन से जुड़ी सभी जानकारियां देने जा रहे हैं। 

कंपनी लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए Nokia C12 को 5,999 रुपये में बेचेगी। नोकिया की वेबसाइट के मुताबिक, यह Dark Cyan, Charcoal और Light Mint कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Amazon और नोकिया इंडिया के जरिए खरीद सकते हैं। 
 

Nokia C12 की खूबियां 

Nokia C12 में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। डिस्प्ले को ऊपर से मजबूत ग्लास की कोटिंग से प्रोटेक्ट किया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Unisoc दिया गया है। यह फोन 2GB RAM और 2GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट करता है। वहीं इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि Nokia C12 को दो सालों तक (क्वार्टरली) सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो नोकिया के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। ड्यूल सिम सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन सेफ्टी के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे इसकी धूल और छींटों से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। Nokia के इस किफायती फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन Android 12 Go Edition पर काम काम करता है।
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *