Mahindra XUV400 खरीदें या Tata Nexon EV? अगर जान लेंगे ये अंतर तो नहीं होगा नुकसान

Mahindra ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV400 को पेश किया है। भारत में इस ई-एसयूवी का सीधे तौर पर मुकाबला Tata Nexon EV से होने वाला है, क्योंकि इलेक्ट्रिक कार मार्केट में Tata Nexon EV ही राज कर रही है। अपनी कीमत और रेंज की बदौलत यह इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय ग्राहकों का भरोसा जीतने में कामयाब रही है। अब दूसरी भारतीय भरोसेमंद कंपनी Mahindra अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी से कितना मुकाबला करेगी यह जानकारी जल्द ही पता चल पाएगी। यहां पर हम आपको इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के बीच पावर और स्पेसिफिकेशंस में तुलना करके बता रहे हैं।
 

Mahindra XUV400 के स्पेसिफिकेशंस

पावर और स्पेसिफिकेशंस के मामले में Mahindra XUV400 EV में दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 150hp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह ईवी 34.5kWh और 39.4kWh बैटरी पैक ऑप्शन में आती है। यह ईवी सिर्फ 8.3 सेकंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 150 किमी तक है। रेंज की बात करें तो 34.5kWh बैटरी पैक के साथ 375km की रेंज प्रदान करती है। वहीं 39.4kWh बैटरी पैक के साथ 456km की रेंज प्रदान करती है। 50kW डीसी फास्ट चार्जर के जरिए इसे 50 मिनट के अंदर 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक एसयूवी को 7.2kW का इस्तेमाल करके 6 घंटे और 30 मिनट में 0-100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
 

Mahindra XUV400 की कीमत 

कीमत की बात की जाए तो Mahindra XUV400 की एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये है। इस ई-एसयूवी को 21 हजार रुपये में ऑनलाइन या फिर नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक किया जा सकता है।
 

Tata Nexon EV के स्पेसिफिकेशंस

पावर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Tata Nexon EV Max में 40.5kWh का पॉवरफुल लीथियम आयन बैटरी दी गई है। इसमें Ziptron टेक्नोलॉजी दी गई है। इलेक्ट्रिक मोटर 141HP की पावर और 250NM का टॉर्क जनरेट करती है। रेंज की बात करें  EV Max सिंगल चार्ज में ARAI क्लेम के मुताबिक 453 किमी तक चलती है। वहीं Nexon EV Prime में 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी है। इलेक्ट्रिक मोटर 129PS और 245 NM का टार्क जनरेट करती है। रेंज की बात करें तो Nexon EV की अधिकतम 312 किमी रेंज है। यह सिर्फ 56 मिनट में फास्ट चार्जर के जरिए 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
 

Tata Nexon EV की कीमत 

कीमत की बात की जाए तो Tata Nexon EV Prime की एक्स शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है। वहीं EV Max की एक्स शोरूम कीममत 16.49 लाख रुपये है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *