मात्र 50 हजार रुपये में बुक करें 521 किमी रेंज वाली BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ 50 मिनट में होगी 80% चार्ज

BYD ने भारतीय बाजार में BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार को बीते साल पेश कर दिया है। भारत में इसको फिलहाल जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी इस कार को खरीदने का विचार रखते हैं तो इसे बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि यह इलेक्ट्रिक कार ज्यादा रेंज प्रदान करने के साथ-साथ दमदार सेफ्टी फीचर्स से भी लैस है। आइए BYD-ATTO 3 को कैसे बुक करते हैं यह जानते हैं और साथ ही साथ इसके बारे में पूरी तरह से जानते हैं।
 

BYD Atto 3 की कीमत और बुकिंग

कीमत की बात की जाए तो BYD Atto 3की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 33.99 लाख रुपये है। अगर आप BYD Atto 3 को बुक करना चाहते हैं तो महज 50 हजार रुपये में BYD-ATTO 3 को BYD ऑफिशियल साइट से बुक कर सकते हैं।
 

BYD Atto 3 की पावर और रेंज

पावर की बात करें तो BYD Atto 3 में पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉज मोटर दी गई है जो कि 150 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं इसमें 60.48kWh की पावरफुल बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो BYD Atto 3 सिंगल चार्ज में 521 किमी की ARAI टेस्ट रेंज प्रदान कर सकती है। वहीं चार्जिंग समय की बात करें तो यह महज 50 मिनट में 0% से 80% तक चार्ज हो सकती है। स्पीड की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 7.3 सेकेंड में 0-100km की रेंज प्रदान कर सकती है।
 

BYD Atto 3 के सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो BYD Atto 3 में फ्रंट में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर एयरबैग्स, साइड ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर एयरबैग्स, साइड कर्टन एयरबैग, फार-साइड एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा इस कार में सीट बेल्ट रिमाइंडर (फ्रंट और रियर), 360 व्यू मॉनीटर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट 2 राडार, रियर 4 रडार, ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक सिस्टम, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम , इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, हिल डिसेंट कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट कोलिशन वार्निंग, रियर कोलिशन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, डोर ओपन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और रियर क्रॉस ट्रैफिक ब्रेक दिया गया है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *