बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस ​Kangana Ranaut की दो वर्ष बाद Twitter पर वापसी

कुछ हिट बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखा चुकी Kangana Ranaut की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर लगभग दो वर्ष बाद वापसी हुई है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बाद कंगना के विवादास्पद कंटेंट पोस्ट करने के बाद ट्विटर ने उनके एकाउंट को बैन किया था। 

उनके एकाउंट ने नफरत वाले कंटेंट और उत्पीड़न वाले व्यवहार से जुड़ी ट्विटर की पॉलिसी का कई बार उल्लंघन किया था। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने हिंसा और आगजनी के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया था, जबकि बीजेपी ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताया था। कंगना ने इस दौरान ऐसा ट्वीट किया था जिससे संकेत मिल रहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ‘नियंत्रण’ करने का निवेदन कर रही हैं। 

कंगना ने ट्विटर पर वापसी के बाद मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “हेलो एवरीवन, यहां वापस आकर अच्छा लग रहा है।” उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ से जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है। कंगना ने ट्वीट कर बताया कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और इसे थिएटर्स में अक्टूबर में रिलीज किया जाएगा। कंगना के ट्विटर एकाउंट को ब्लू टिक नहीं मिला है। 

पिछले वर्ष के अंत में कंगना ने ट्विटर के नए मालिक Elon Musk को अपना समर्थन दिया था। इसके साथ ही कंगना के पास इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर वेरिफाइड ब्लू टिक के लिए एक दिलचस्प सलाह भी थी। उन्होंने कहा था कि भारत में आधार कार्ड रखने वाले प्रत्येक ट्विटर यूजर को वेरिफाइड ब्लू टिक मिलना चाहिए। उन्होंने ने ट्विटर को बौद्धिक और विचारधारा के नजरिए से एक बेहतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बताया था। कंगना ने इंस्टाग्राम पर कहा था, “मुझे चुनिंदा लोगों के लिए वेरिफिकेशन का आइडिया कभी समझ नहीं आया। यह इस तरह है कि जैसे अन्य लोगों की कोई वास्तविक मौजूदगी नहीं है। मुझे वेरिफाइड किया जाएगा लेकिन अगर मेरे पिता एक ब्लू टिक चाहते हैं तो तीन से चार जोकर उनकी पहचान को खारिज कर देंगे, जैसे कि वह कोई गैर कानूनी व्यक्ति हैं। आधार कार्ड रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वेरिफाइड का निशान मिलना चाहिए।” 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *