Bitcoin के डिवेलपर Luke Dashjr बने हैकिंग का शिकार, 216 Bitcoin गंवाए

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्रमुख डिवेलपर्स में से एक Luke Dashjr को हैकर्स ने निशाना बनाया है। उनके क्रिप्टो वॉलेट से 216 से अधिक बिटकॉइन चुराए गए हैं। बिटकॉइन के लगभग 16,570 डॉलर के मौजूदा प्राइस के अनुसार, इस हैकिंग अटैक में Dashjr को लगभग 36 लाख डॉलर (लगभग 30 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। 

हैकर्स ने Dashjr की Pretty Good Privacy (PGP) का एक्सेस हासिल कर यह चोरी की है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए Dashjr ने ट्वीट कर मदद मांगी है। उन्होंने एक वॉलेट एड्रेस भी शेयर किया है जिसमें चुराए गए बिटकॉइन को ट्रांसफर किया गया है। इस हैकिंग के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है। Dashjr के ट्विटर फॉलोअर्स को संदेह है कि उनकी ओर से पिछले वर्ष 17 नवंबर को की गई एक पोस्ट से हैकर्स को सर्वर में कमियों का फायदा उठाने का मौका मिला है। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस घटना पर खेद जताया है। उन्होंने संकेत दिया कि Dashjr ने अपने बिटकॉइन एक सेल्फ-कस्टडी वॉलेट में रखे थे। Changpeng ने कहा कि सेल्फ कस्टडी के अलग रिस्क होते हैं। 

सेल्फ-कस्टडी वॉलेट के यूजर्स अपनी प्राइवेट कीज को सुरक्षित रखने के लिए किसी क्रिप्टो एक्सचेंज या वॉलेट प्रोवाइडर पर निर्भर नहीं होते। पिछले वर्ष के अंत में दिवालिया हुए क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के यूजर्स के एक अरब डॉलर से अधिक गंवाने के बाद सेल्फ-कस्टडी क्रिप्टो वॉलेट्स को लेकर आशंकाएं उठी थी। 

 ऐसा अनुमान है कि पिछले वर्ष लगभग 5.5 लाख बिटकॉइन क्रिप्टो एक्सचेंजों से निकल गए हैं। इनकी वैल्यू 9.2 अरब डॉलर से अधिक की है। ऑन-चेन एनालिटिक्स फर्म Glassnode का कहना है कि ये बिटकॉइन कोल्ड स्टोरेज में पहुंचे हैं, जो नॉन-इंटरनेट क्रिप्टो वॉलेट्स होते हैं। इनमें हार्डवेयर वॉलेट्स या पेपर वॉलेट्स शामिल हैं। इस वर्ष कुछ बड़ी क्रिप्टो फर्में बैंकरप्ट हुई हैं। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के बैंकरप्ट होने से इस मार्केट को काफी नुकसान हुआ है। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *