Bigg Boss 16: बिग बॉस में एकता कपूर की एंट्री! आते ही इस कंटेस्टेंट को दे डाला इस फिल्म के सीक्वल में ऑफर!

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में वीकेंड वार चल रहा है जिसमें आज रविवार का वार होगा। इस एपिसोड में एक खास शख्सियत एकता कूपर आज दिखाई देंगी। एकता कपूर अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए एक्टर ढूंढती हुई दिखाई देंगी। इसी से संबंधित एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि शो की कंटेस्टेंट निमृत कौर को एकता ने अपनी अगली फिल्म के लिए चुन लिया है। बिग बॉस के इससे पहले आए सीजन्स से भी एकता कपूर ने कई टीवी एक्ट्रेसेज को मौका दिया है। आज किसकी किस्मत चमकने वाली है, इसके बारे में कुछ डिटेल्स सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। 

बिग बॉस 16 में एकता कपूर की एंट्री सबको चौंकाने वाली है। बिग बॉस सीजन 16 में अब 9 कंटेस्टेंट रह गए हैं जो फिनाले की रेस में हैं। खबर आ रही है कि शो जीतने वाले कंटेस्टेंट को एकता कपूर अपने अगले शो में कास्ट कर सकती हैं। लेकिन इस बीच एक और खबर ने सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर आ रही खबरों की मानें तो एकता कपूर ने अपनी फिल्म लव, सेक्स और धोखा के दूसरे भाग के लिए निमृत कौर को सिलेक्ट कर लिया है। लेटेस्ट एपिसोड में एकता को कंटेस्टेंट्स का ऑडिशन लेते हुए दिखाया जाएगा।

लव, सेक्स और धोखा-2 के लिए निमृत कौर को चुने जाने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर इसके बारे में लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। निमृत कौर अहलूवालिया एकता की अगली हिरोइन होंगी, ऐसा कहा जा रहा है। शो में निमृत मौनी रॉय की एक्टिंग करती नजर आएंगीं। कहा जा रहा है कि एकता उनके एक्टिंग स्किल से बहुत इम्प्रेस हुई हैं और उन्हें अपनी अगली फिल्म का ऑफर दिया है जिसे लव, सेक्स और धोखा-2 कहा जा रहा है। 

हालांकि अभी तक इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब एकता कपूर बिग बॉस से कोई कंटेस्टेंट चुनकर जा रही हैं। इससे पहले भी इस शो के कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमकी है। नागिन सीरियल में बॉस 15 की विनर रहीं तेजस्वी प्रकाश को रोल मिल चुका है। इसके अलावा भी रश्मी देसाई, हिना खान जैसी एक्ट्रेसेज को एकता के सीरियल में मौका मिल चुका है। अब देखना होगा कि आज एकता कपूर अपने सीरियल के लिए किसको एक्टिंग का ऑफर देती हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *