Donald Trump के Facebook, Instagram अकाउंट से 2 साल बाद हटा बैन, लेकिन कंपनी ने रख दी ये शर्त!

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट बहाल कर दिया गया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट को बहाल करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने इसके साथ ये भी बताया है कि किन शर्तों के साथ उनके अकाउंट को बहाल किया गया है। दो साल तक बैन रहने के बाद एक बार फिर से ट्रंप फेसबुक और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर नजर आएंगे। लेकिन उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर आने में अभी कुछ वक्त लग सकता है। पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से कंपनी ने बैन हटा लिया है। अधिकारिक घोषणा करते हुए मेटा ने इसकी पुष्टि कर दी है। मेटा की ओर से कारण भी बताया गया है कि उनका अकाउंट किसलिए बैन किया गया था और किन शर्तों के साथ इसे बहाल किया गया है। 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल दंगों के बाद डोनाल्ड ट्रम्प के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैन लगा दिया गया था। एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने कहा है कि फिर से कोई विवादित पोस्ट न किया जाए इसके लिए नए नियमों का लागू किया गया है। ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट फिर से शुरू कर दिया जाएगा। 

6 जनवरी 2021 को अमेरिका की संसद पर हमला होने के बाद उनके अकाउंट को बैन कर दिया गया था। उन्होंने 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में एक पोस्ट किया था कि चुनाव के दौरान बड़ी धांधली हुई है। इसके बाद उनके समर्थकों ने संसद में हिसा की। जिसके चलते फेसबुक के जरिए हिंसा भड़काने का आरोप उन पर लगाया गया और अकाउंट को भी बैन कर दिया गया। फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने भी उनके अकाउंट को बैन कर दिया था। डोनाल्ड ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट भी हाल ही में बहाल किया गया था। 

Twitter अकाउंट बैन होने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वयं का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की और अभी भी वह अपने खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ट्वीट करते हैं। अब मेटा ने साथ ही ये भी कहा है कि अगर डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से फिर से इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट की जाती है तो उनका अकाउंट एक महीने से लेकर 2 साल तक के लिए बैन किया जा सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *