BSNL यूजर्स के लिए बुरी खबर,  4G नेटवर्क के लिए अभी करना होगा और इंतजार

पिछले महीने, यानी दिसंबर में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि आने वाले 5 से 7 महीनों में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देशभर में अपनी 4G सर्विस को शुरू कर देगी। हालांकि, अब ऐसा प्रतीत होता है कि BSNL यूजर्स को 4G सर्विस के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सर्विस में देरी होने का पता पब्लिक सेक्टर की देश की इकलौती टेलीकॉम कंपनी के लेटेस्ट ट्वीट से चलता है।

BSNL ने एक यूजर के ट्वीट के जवाब में जानकारी दी है कि BSNL 4G सर्विस की शुरुआत इस साल के दूसरी छिमाही में हो होगी। हालांकि, सटीक समय को पर्दे के पीछे ही रखा गया है। इस यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि ‘BSNL 4G अभी तक शुरू नहीं हुआ है।” जिसके जवाब में BSNL India ने लिखा, “4G सर्विस 2023 की दूसरी छिमाही में शुरू होगी।”
 

निश्चित तौर पर यह लॉन्च में देरी को दर्शाता है, क्योंकि ठीक एक महीना पहले, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ने 5G को लेकर आयोजित एक इवेंट में कहा था कि BSNL पांच से सात महीनों में अपनी 4G सर्विस को शुरू करेगी। यहां तक कि टेलीकॉम कंपनी ने TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) के साथ अवधारणा परीक्षण का प्रमाण (POC) पहले ही पूरा कर लिया है। बीएसएनएल ने देरी के लिए कोई कारण नहीं बताया है। 

बता दें कि अश्विनी वैष्णव ने उसी इवेंट में यह भी घोषित किया था कि BSNL अपना 4G नेटवर्क लॉन्च करने के एक साल के भीतर 5G सर्विस में अपग्रेड करेगी। उन्होंने बताया, इसके लिए “टेलीकॉम टेक्नोलॉजी स्टेक शुरू किया जाएगा। यह 4G टेक्नोलॉजी स्टैक होगा, जिसे पांच से सात महीनों में 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। यह देश भर में लगभग 1.35 लाख टेलीकॉम टावर्स पर शुरू होगा।” उनका कहना था कि 5G नेटवर्क शुरू करने के बाद BSNL इस सेक्टर में एक बड़ी कंपनी बन जाएगी।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *