अवतार 2 ने वर्ल्डवाइ़ड लेवल पर कमाए 5 हजार करोड़, भारत में 200 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन

जेम्स कमरून की फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने दुनिया भर में अपनी सफलता का झंडा गाड़ दिया है। भारत में फिल्म शानदार कमाई कर रही है। 16 दिसंबर को रिलीज फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने अपने पहले हफ्ते में ही ताबड़तोड़ कमाई कर सबके होश उड़ा दिए। जिसके बाद ये भारत में पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक अवतार 2 का वर्ल्डवाइड लेवल कलेक्शन 5 हजार करोड़ के करीब पहुंच गया है।

फिल्म ने अबतक दुनिया भर में 5 हजार करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अपने पहले ही दिन अवतार 2 ने 40.30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग कर डाली थी। अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने अपने पहले हफ्ते में सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में टोटल 193.60 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन अपने पहले दिन 260.40 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ आज भी नंबर एक पर है। फिल्म अवतार 2 ने अपने पहले दिन के कमाई से कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है।

अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने अब तक की कई बॉलीवुड फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया। इनमें गंगूबाई काठियावाड़ी, भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों के कुल कलेक्शन शामिल है। इसके आगे अभी भी ब्रह्मास्त्र, द कश्मीर फाइल्स और दृश्यम 2 जैसी फिल्में खड़ी हैं। वहीं फिल्म को देखने वाले इसके स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर की काफी वाहवाही कर रहे हैं।

भारत में फिल्म को इंग्लिश और हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, और मलायालम भाषाओं में रिलीज की गई है। फिल्म में सैम वाशिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस और केट विंसलेट दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म अवतार साल 2009 में रिलीज की गई थी। जिसे दुनिया भर के दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो गए, लेकिन फिल्म आज भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए याद की जाती है। अवतार 2 इसी का सीक्वल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *