45umsctg

OnePlus के अपकमिंग स्मार्टटीवी OnePlus TV 65 Q2 Pro का लॉन्च 7 फरवरी को होने जा रहा है। Amazon पर कंपनी इसकी घोषणा कर चुकी है और इसके लेटेस्ट अपडेट्स के लिए कंपनी ने Notify Me बटन भी दिया है। साथ इसका डिजाइन भी कंपनी ने अब टीज कर दिया है। अब से पहले सिर्फ इसकी लॉन्च डेट का खुलासा किया था। लेकिन अब बॉटम पैनल पर आकर्षक डिजाइन भी कंपनी ने रिवील किया है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में इसके साउंड से संबंधित बड़ा अपडेट सामने आया है। इसकी पूरी जानकारी के लिए इस खबर को पूरी पढ़ें।

OnePlus का OnePlus TV 65 Q2 Pro स्मार्ट टीवी इन दिनों बज बनाए हुए है क्योंकि इसका लॉन्च काफी नजदीक आ गया है। 7 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे कंपनी इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के माध्यम से लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ लैंडिंग पेज पर इसका बॉटम डिजाइन भी कंपनी ने टीज कर दिया है जिसमें इसके स्पीकर ग्रिल और कंपनी के लोगो का डिजाइन भी नजर आ रहा है, जो कि देखने में काफी आकर्षक लग रहा है। स्क्येर मॉड्यूल में कंपनी ने उभरा हुआ OnePlus लोगो इसमें फ्रंट में रखा है। इसके अलावा, Mysmartprice की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें साउंड के लिए Dynaudio ट्यून्ड स्पीकर्स देखने को मिलेंगे। 

वनप्लस का यह लेटेस्ट स्मार्ट टीवी OnePlus Q1 Pro का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने 2019 में लॉन्च किया था। जैसा कि इसके नाम से भी पता चलता है, इसमें 65 इंच डिस्प्ले होगा। इसके पहले आए मॉडल से यह डिजाइन में अपडेट लेकर आ रहा है। टीवी के बारे में कंपनी की ओर से कहा गया है कि इसमें पहले से ज्यादा बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर देखने को मिलेगा। 

OnePlus TV 65 Q2 Pro के स्पेसिफिकेशंस अभी अफवाहों में हैं जिसमें कहा गया है कि टीवी में 65 इंच QLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें 4K रिजॉल्यूशन होगा और 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। कथित तौर पर टीवी में 70W साउंड आउटपुट वाले स्पीकर्स देखने को मिल सकते हैं। कहा यह भी गया है कि टीवी में रिच साउंड एक्सपीरियंस के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। इसके अंदर 3GB रैम दिए जाने की बात कही गई है। साथ में 32GB स्टोरेज स्पेस दिया जा सकता है। यह स्मार्ट टीवी Google TV सपोर्टेड टीवी होगा, ऐसा कहा गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *