Asus ROG Phone 7D फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिप, Android 13 के साथ Geekbench पर स्पॉट, जानें डिटेल्स

Asus ने भारत में पिछले साल ROG Phone 6 सीरीज को पेश किया था। यह ग्लोबल सीरीज अब इसके सक्सेसर के साथ जल्द अपडेट होने की खबर है। जी हां, कंपनी Asus ROG Phone 7 सीरीज को लाने की तैयारी में है और इसके संबंध में कई लीक्स भी पिछले दिनों में सामने आ चुके हैं। इस सीरीज में Asus ROG Phone 7, Asus ROG Phone 7 Ultimate और Asus ROG Phone 7D को लॉन्च किया जा सकता है। हालिया अपडेट सीरीज के स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी रिवील करता है। 

Asus ROG Phone 7 सीरीज की लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन इस सीरीज के एक स्मार्टफोन के बारे में बड़ा अपडेट आया है। Asus ROG Phone 7D को बेंचमार्क साइट पर स्पॉट किया गया है। स्मार्टफोन सीरीज के इस मॉडल को मायस्मार्ट प्राइस के अनुसार गीकबेंच पर लिस्टेड देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस भी पता चल जाते हैं। मॉडल नम्बर AI_2205D के साथ लिस्टेड इस हैंडसेट में ऑक्टाकोर प्रोसेसर बताया गया है। जिसका कोडनेम kalama है। इसे Snapdragon 8 Gen 2 कहा जा रहा है। 

फोन में 16 जीबी रैम सामने आई है। हालांकि इसके और भी वेरिएंट्स लॉन्च के समय देखने को मिल सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन एंड्रॉयड 13 के साथ आने वाला है। इसके बेंचमार्किंग स्कोर बताते हैं कि यह सिंगल कोर टेस्ट में 2012 पॉइंट्स स्कोर करने में कामयाब रहा और मल्टी कोर टेस्ट में 5697 पॉइंट्स स्कोर करने में कामयाब रहा। 

पिछले दिनों सामने आए लीक्स के आधार पर ये कहा जा सकता है कि फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 512 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है। फोन के लॉन्च के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन संभावना जताई गई है कि सीरीज को कंपनी जुलाई 2023 के अंत तक लॉन्च कर सकती है। Asus ने भारत में पिछले साल ROG Phone 6 सीरीज को पेश किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *