Ashneer Grover CrickPe Live: IPL 2023 से पहले Ashneer Grover ने लॉन्च किया क्रिकेट फैंटेसी गेम ऐप CrickPe

भारत में गर्मियों के साथ ही क्रिकेट की दुनिया में भी गर्मी का मौसम शुरू होने जा रहा है। इंडियन प्रीमियम लीग 2023 (Indian Premier League 2023) यानि कि IPL 2023 अब बहुत दूर नहीं रह गया है। लीग के शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का समय अब रह गया है। इस बार आईपीएल से पहले बिजनेस वर्ल्ड में एक और नाम इससे जुड़ गया है। भारत पे (BharatPe) के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और थर्ड यूनिकॉर्न के फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने इस बार के आईपीएल के लिए एक बड़ा दांव खेला है। अशनीर ग्रोवर ने अपनी क्रिकेट फैंटेसी ऐप को लॉन्च किया है। 

पॉपुलर बिजनेस शो शार्क टैंक इंडिया ने नामी जज अशनीर ग्रोवर ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी क्रिकेट फैंटेसी ऐप के लॉन्च की जानकारी दी है। उन्होंने इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने CrickPe App के लॉन्च और इसके मकसद के बारे में बताया है। अशनीर ने इसके बारे में जानकारी देते हुए लिखा, (हिंदी में अनुवादित) “सिर्फ फैंटसी गेम क्रिकेटर्स को उनकी परफॉरमेंस के लिए पे करेगा। जहां आप भी जीतेंगे, क्रिकेटर भी जीतेगा और क्रिकेट भी जीतेगा।” देखें उनका ये ट्विटर पोस्ट- 

पोस्ट में अशनीर ग्रोवर ने इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए लिकं भी दिए हैं। गूगल प्ले स्टोर पर ऐप नेम के नीचे थर्ड यूनिकॉर्ड प्राइवेट लिमिटेड मेंशन किया गया है। गूगल प्ले स्टोर दिखाता है कि अब तक ऐप को 50 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। ऐप डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है कि यह भारत का इकलौता ऐप है जिसमें क्रिकेट, क्रिकेटर्स आदि सब जीतेंगे और हर मैच में जीतेंगे। उन्हें गेम प्ले के लिए कैश अवॉर्ड्स आदि भी दिए जाएंगे।  

IPL 2023 के शुरू होने में अब चंद दिनों का समय रह गया है। अबकी बार का आईपीएल 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। आपको बता दें कि CrickPe से पहले भी भारत में कई गेम फैंटेसी ऐप्स मौजूद हैं जिनमें My11Circle, Games24X7, Dream 11, Mobile Premier League (MPL) आदि नाम शामिल हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *