Apple Watch ने बचाई एक और जान, समय रहते दिया इंटरनल ब्लीडिंग का अलर्ट

स्मार्टवॉच सिर्फ टाइम दिखाने और स्मार्टफोन नोटिफिकेशन दिखाने के लिए ही इस्तेमाल नहीं हो रही हैं, अब ये लोगों की जिन्दगियां भी बचा रही हैं। चूंकि स्मार्टवॉच में हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे कि SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटरिंग भी अब मिलने लगे हैं, इसकी मदद से कई लोगों की जिंदगी अब तक बचाए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। यूनाइटेड किंगडम में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर एक लेखक की जिंदगी को Apple Watch ने बचा लिया। 

Apple Watch एक बार फिर से एक जिंदगी को बचाने की वजह बनी है। मामला यूनाइटेड किंगडम का बताया जा रहा है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, एडम क्रॉफ्ट नामक शख्स कुछ दिनों से चक्कर आने जैसी स्थिति से गुजर रहा था। लेकिन शख्स इन संकेतों को नजरअंदाज करता रहा जब तक कि उसकी जान पर न बन आई। एप्पल वॉच ने कैसे इस शख्स की जान बचाने में मदद की, ये भी आप जान लें। 

एडम के अनुसार, उस दिन वह काफी घबराहट महसूस कर रहे थे। फिर जब वह अपने सोफे से उठकर किचन में जाने लगे तो एकदम से गिर पड़े। जब उनको होश आया तो उन्होंने देखा कि एप्पल वॉच ने उनको मेडिकल सलाह लेने के लिए मैसेज भेजा हुआ था। उनके दिल की धड़कन अनियमित पाई गई थी जिसे आट्रिअल फिब्रिलेशन (Afib) कहते हैं। समय रहते Apple Watch ने इसके खतरे के बारे में संकते दिए जिससे कि बीमारी का पता लग पाया। 

इसके बाद एडम तुरंत अस्पताल गए। वहां पर उन्हें आट्रिअल फिब्रिलेशन नामक मेडिकल कंडीशन से ग्रसित पाया गया जो कि जांच में साफ हो गया। अस्पताल ने उन्हें कार्डियोवेस्कुलर थैरेपी देने के लिए कहा और उनसे कहा कि वह अपनी जिन्दगी में किसी बात के लिए ज्यादा तनाव न लें। इस तरह एप्पल स्मार्टवॉच की मदद से उनकी जान बचने में मदद मिली। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *