Animal First Look Out : फिल्म ‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक आउट, पहली बार दिखा रणबीर का ऐसा गेटअप

Ranbir Kapoor Animal Look:  बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले रणबीर की इस फिल्म के सेट से एक तस्वीर भी लीक हुई थी, जिसे देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए उनके ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ की थी। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस खुश हो जाएंगे। रणबीर ने नए साल के मौके पर अपने फैंस के लिए फिल्म से अपना पहला लुक जारी कर दिया है।

एनिमल से शेयर किए गए उनके फर्स्ट पोस्टर में रणबीर एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में वह पूरी तरह से ज़ख्मी हालत में हैं। साथ ही उनके हाथ में एक कुल्हाड़ी भी है जो खून से सनी है। फिल्म में उनके लुक को देखकर तो लगता है कि फिल्म पूरी तरह से एक्शन और थ्रिलर से दर्शकों को हैरान करने वाली है। उनके फैंस को यह लुक काफी पसंद आ रहा है। 
 

संदीप रेड्डी की फिल्म ‘एनिमल’ की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस खुश हैं। रणबीर के फैंस इस फिल्म से उनके फर्स्ट लुक का इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर एक्टर का यह लुक छा गया है। फिल्म में ऱणबीर के साथ रश्मिका मंधाना भी हैं। ‘एनिमल’ में उनके लुक की एक तरफ जहां लोग तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं दूसरी तरह कई लोग उनके इस लुक की फिल्म केजीएफ के रॉकी से तुलना भी कर रहे हैं।

 ‘एनिमल’ के पोस्टर पर कई यूजर्स ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए उन्हें ब्लॉकबस्टर बताया है। कुछ यूजर्स इसेसाउथ की फिल्मों की नकल भी बता रहे हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *