लाल, पीली और हरी के साथ ट्रैफिक सिग्नल पर जल्द दिख सकती है सफेद बत्ती! जानें क्या कहती है ये रिसर्च

ट्रैफिक सिग्नल की जब बात आती है तो ज़हन में सबसे पहले लाल, हरी और पीली लाइट का चित्र उभर आता है। शुरुआत से ही ट्रैफिक सिग्नल को इन तीन लाइटों से जाना जाता रहा है। लेकिन अब इसमें बदलाव का समय आ गया लगता है। नॉर्थ कैरोलीना स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अब इसमें सफेद लाइट को इस्तेमाल करने का विचार प्रस्तुत किया है। इसके पीछे तर्क देते हुए इंजीनियर्स कहते हैं कि इससे ट्रैफिक फ्लो को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा। आइए, आपको बताते हैं कि इंजीनियर्स के इस तर्क का आधार क्या है। 

ट्रैफिक सिग्नल को लेकर नॉर्थ कैरोलीना स्टेट यूनिवर्सिटी ने एक रिसर्च जारी की है। यह रिसर्च वहां के ट्रांसपोर्ट इंजीनियर्स ने कंडक्ट की है जिसमें ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती, पीली बत्ती और हरी बत्ती के अलावा व्हाइट लाइट यानि कि सफेद बत्ती को शामिल करने की बात कही गई है। इंजीनियर्स का कहना है कि इससे ऑटोनोमस व्हीकलों (AV), ऐसे व्हीकल जो सेल्फ कंट्रोल्ड होते हैं, के जरिए ट्रैफिक को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। रिसर्च को यूनिवर्सिटी की अधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। इस रिसर्च में कम्प्यूटर की मदद से ऐसे हालातों बनाकर शोध किया गया है जिससे कि सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल अपने इंटेलिजेंस की मदद से ट्रेवल टाइम को न्यूनतम स्तर तक ले जा सकते हैं और ईंधन का इस्तेमाल भी बहुत हद तक घटा सकते हैं। 

शोधकर्ताओं ने इसे व्हाइट फेज इंटरसेक्शन का नाम दिया है जहां सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल अपनी कम्प्यूटिंग पावर का इस्तेमाल नेविगेशन और इंटरसेक्शन पर ट्रैफिक फ्लो को मापने में कर सकेंगे। इसके लिए वह एक दूसरे से कनेक्शन साध सकेंगे और किसी इंटरसेक्शन या ट्रैफिक सिग्नल पर ट्रैफिक की स्थिति का जायजा लेकर ट्रेवल टाइम को कम से कम कर सकेंगे। इससे व्हीकल में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की भी बचत होगी। यह काम ट्रैफिक सिग्नल पर लगे मेन कम्प्यूटर के जरिए हो सकेगा, जिससे ऑटोनोमस व्हीकल भी कनेक्ट कर पाएंगे। 

यानि कि ट्रैफिक सिग्नल पर लगा मेन कम्प्यूटर अपने डेटा के आधार पर ऑटोनोमस व्हीकल के कम्प्यूटर को जानकारी भेजेगा और उसके इंटरसेक्शन पर पहुंचने के समय व्हाइट लाइट को ऑन कर देगा। जब ऑटोनोमस व्हीकल इस व्हाइट लाइट को देखेगा तो उसे पता लग जाएगा कि उस इंटरसेक्शन पर और भी AV पहले से मौजूद हैं और उसके अनुसार ही प्रत्येक व्हीकल अपनी दिशा को तय करेगा। यहां पर एक फायदा यह भी होगा कि ऐसे व्हीकल, जिनको कोई इंसान चला रहा होगा, उन्हें केवल उस ऑटोनोमस व्हीकल को फॉलो करना होगा और वह व्हीकल उन्हें उस रूट पर सबसे बेहतर ट्रैफिक फ्लो वाले रास्ते पर खुद ही ले जाएगा। 

कुल मिलाकर यह रिसर्च बताती है कि इसमें सेल्फ ड्राइविंग व्हीकलों का बहुत बड़ा योगदान होगा। ये व्हीकल किसी एरिया के ट्रैफिक, लोकेशन, हालातों आदि की जानकारी इकट्ठा करेंगे और उसी हिसाब से ट्रैफिक के लिए बेस्ट फ्लो का निर्धारण करेंगे। और आदमियों को केवल इन व्हीकल्स को केवल फॉलो करना होगा, क्योंकि ये व्हीकल अपने इंटेलिजेंस की मदद से बेस्ट रूट पर पहले से ही चल रहे होंगे। और ऐसी स्थिति में, जब किसी इंटरसेक्शन पर बहुत सारे AVs मौजूद नहीं होंगे, तो ट्रैफिक सिग्नल अपने आप ही पारंपरिक तीन लाइटों वाले फॉर्मेट में काम करने लगेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *