Airtel का 84 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, 6GB डेटा और कई बेनिफिट्स वाला सस्ता प्लान!

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Best Prepaid Recharge Plan) प्लान में से आज हम एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स देता है। यह प्लान ऐसे ग्राहकों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनको लगभग तीन महीने तक का ऐसा प्लान चाहिए जिसमें डेली डेटा की लिमिट भी न हो और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ SMS आदि भेजने की सुविधा भी हो। इस प्लान की खास बात है कि इसमें आपको जो इंटरनेट डेटा मिलता है उसे आप अपनी सहूलियत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यह कई एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है।  

एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 455 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इसे आप एयरटेल की ऑफिशिअल वेबसाइट या ऐप पर जाकर खरीद सकते हैं। एयरटेल प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है। वैधता के दौरान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट मिलता है। इस प्लान में आपको 6GB डेटा दिया जाता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। यानि कि इस डेटा को आप वैलिडिटी के दौरान अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है। 

कंपनी के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में 900 free SMS का भी बेनिफिट मिलता है। यह प्लान आपको 6GB इंटरनेट डेटा देता है, जिसे आप चाहें तो एक दिन में ही खत्म कर सकते हैं या फिर 84 दिनों तक जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं। एयरटेल Rs 455 प्लान (Airtel Rs 455 Plan) आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसमें फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक दिया गया है। साथ ही आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। 

Airtel का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें कॉलिंग के लिए लम्बी वैलिडिटी और अनलिमिटिड कोटा चाहिए होता है। फिर भी ये प्लान आपको 6GB इंटरनेट देता है, जिससे आपके पास इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए भी एक बैकअप बना रहता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की अधिकारिक वेबसाइट (Airtel Officail Website) पर भी विजिट कर सकते हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *