इंसान के मरने के बाद अब उससे बनाई जाएगी पेड़-पौधों के लिए खाद! इस देश में हुई शुरुआत

मरने के बाद इन्सानी शरीर किसी काम नहीं आता है। लेकिन अब इसे काम लाए जाने की शुरुआत हो चुकी है। पश्चिमी देशों में मरने के उपरान्त इंसानी शरीर को खाद में तब्दील करने की शुरुआत हो चुकी है। इस कड़ी में अब न्यूयॉर्क भी शामिल हो गया है जहां पर इंसानी शरीर को मरने के बाद खाद बनाने की मंजूरी दे दी गई है। इसे ह्यूमन कम्पोस्ट भी कहा जाता है। 

न्यूयॉर्क में अब ह्यूमन कंपोस्टिंग को मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाद अब अगर कोई नागरिक चाहे तो वह मरने से पहले अपनी इच्छा बताकर अपने शरीर को खाद में तब्दील करवा सकता है। इसे मरने का इको फ्रेंडली तरीका बताया जा रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें जलाने या दफनाने की बजाए मृत शरीर के साथ दूसरी प्रक्रिया इस्तेमाल की जाती है जिससे कि शरीर खाद में बदल जाता है और मिट्टी के साथ मिल जाता है।

अमेरिका में, 2019 में वाशिंगटन में सबसे पहले इसकी शुरुआत की गई थी। उसके बाद कोलाराडो, वर्मॉन्ट और कैलिफोर्निया भी इस कड़ी में जुड़ गए। अब न्यूयॉर्क में भी इस प्रक्रिया को मंजूरी दे दी गई है जिसके बाद यह अमेरिका का छठा राज्य है जिसमें ह्यूमन कंपोस्टिंग अब लीगल हो गई है। यहां के गर्वनर कैथी होचुल ने इस पर मुहर बीते दिनों मुहर लगाई है।  

ह्यमन कंपोस्टिंग (Human composting) में एक खास प्रकिया इस्तेमाल की जाती है। इसमें एक बंद कंटेनर में मृत शरीर को रखा जाता है। शरीर के साथ लकड़ी के कुछ टुकड़े, जो बेहद पतले होते हैं, अल्फाल्फा और एक तरह की घास रखी जाती है। इसे इस तरह से रखा जाता है कि धीरे धीरे यह जीवाणुओं के कारण टूट टूटकर खाद में बदल जाता है। लगभग एक महीने के बाद इसे गर्म करके एक प्रक्रिया से गुजारा जाता है जिससे कि हानिकारक कीटाणु इसमें से मार दिए जाते हैं और इस तैयार मिट्टी को  उनके परिजनों का सौंप दिया जाता है। इस मिट्टी को फूलों के पौधों, सब्जियों और पेड़ों में खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसके लिए कुछ फर्म भी वहां काम करती हैं जिनमें रिकम्पोज भी शामिल है। फर्म का कहना है कि यह इस तरह की सर्विसेज मुहैया करवाती है। इससे पारंपरिक दफनाने की प्रक्रिया या जलाने की प्रक्रिया का विकल्प उपलब्ध करवा कर प्रतिवर्ष हजारों किलो कार्बन को कम किया जा सकता  है। चूंकि कार्बन डाइऑक्साइड क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वॉर्मिंग का मुख्य कारण मानी जाती है। इससे धरती का तापमान बढ़ रहा है और यह लगातार गर्म हो रही है। इसलिए ह्यूमन कंपोस्टिंग इसे रोकने में भी सहायक सिद्ध होगी, ऐसा माना जा रहा है। 

पारंपरिक दफन में जो कॉफिन इस्तेमाल होता है उसमें लकड़ी की लागत आती है, अलग से जमीन की जरूरत होती है और उसके अलावा भी कई तरह के प्राकृतिक संसाधनों का खर्च उसमें आता है। इसलिए ह्यूमन कंपोस्टिंग मरने का एक ईको फ्रेंडली तरीका माना जा रहा है। इसके अलावा इस प्रक्रिया का समर्थन करने वाले लोगों का ये भी कहना है कि इससे न केवल पर्यावरण को फायदा होगा बल्कि यह ऐसे शहरों में भी काफी उपयोगी सिद्ध होगा जहां पर दफनाने लायक जमीन लगातार कम होती जा रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *