Aero India 2023 : 98 देश, 809 कंपनियां, एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो बंगलूरू में PM मोदी ने किया शुरू, जानें खास बातें

कर्नाटक के बंगलूरू में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो ‘एयरो इंडिया 2023′ (Aero India 2023) का आगाज हो गया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरो शो का उद्घाटन किया। यह इस इवेंट का 14वां एडिशन है, जिसके जरिए भारत अपने उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन करेगा, ताकि विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी की जा सके। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया भारत की नई ताकत और आकांक्षाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत में बने तेजस विमान और आईएनएस विक्रांत हमारी क्षमता के उदाहरण हैं।

हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, एयरो इंडिया 2023 में एरोबेटिक्स के साथ-साथ एयरोस्पेस और रक्षा कंपनियों की एक बड़ी प्रदर्शनी और ट्रेड फेयर आयोजित हो रहा है। एयरो इंडिया 2023 में 98 देशों की लगभग 809 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इस बार की थीम ‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज’ है।

रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि यह आयोजन सैन्य-वर्चस्व वाला होगा, लेकिन इसमें भारत की कई खास तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। मोदी सरकार ‘मेक इन इंडिया’ पॉलिसी के तहत, लॉकहीड मार्टिन, बोइंग और एयरबस जैसे मैन्‍युफैक्‍चरर्स पर फोकस कर रही है। एयरो इंडिया 2023 में विभिन्न भारतीय और विदेशी रक्षा कंपनियों के बीच 75 हजार करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाले 251 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

इस शो में एयर इंडिया की ओर से भी बड़ा ऐलान हो सकता है। वह 100 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के एयरबस SE और बोइंग कंपनी से लगभग 500 जेट खरीदने के संभावित रिकॉर्ड सौदे की घोषणा कर सकती है। उद्घाटन समारोह में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने मेगा एयर शो के गुरुकुल फॉर्मेशन को लीड किया। 

इस एयरो शो में अमेरिका की राजदूत एलिजाबेथ जोन्स भी शामिल हो रही हैं। वह अब तक के सबसे बड़े अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को लीड कर रही हैं। 5 दिनों तक चलने वाला यह इवेंट 17 फरवरी को समाप्‍त होगा। इस इवेंट के शुरुआती तीन दिन बिजनेस डे के रूप में मनाए जाएंगे। आखिरी दो दिन जनता इस एयरो शो को देखने के लिए पहुंचेगी। अनुमान है कि एयरो शो में लगभग 5 लाख दर्शक शामिल हो सकते हैं। टीवी और इंटरनेट के जरिए भी लाखों लोग एयरो शो से जुड़ेंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *