Acer ebii e-bike: 112Km की रेंज वाली ई-बाइक पेश, इसमें मिलते हैं AI फीचर्स

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, खास तौर पर शहरी भीड़-भाड़ में आसानी से आने जाने में मददगार साबित होने वाली ई-बाइक का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसकी डिमांड का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मोबिलिटी ब्रांड्स के साथ-साथ अब बिल्कुल अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियां भी इस क्षेत्र में अपना हाथ आजमा रही है। लेटेस्ट उदाहरण लैपटॉप/पीसी बनाने वाली Acer अपनी पहली ई-बाइक लेकर आई है, जो दिखने में तो आकर्षक है ही, साथ ही लॉन्ग रेंज और अच्छी परफॉर्मेंस देने का भी दावा करती है।

Acer ने सोमवार को ebii को पेश किया, जो एक हल्के वजन वाली ई-बाइक है और सिंगल चार्ज में 70 मील (करीब 112 किलोमीटर) की रेंज देने का दावा करती है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। साथ ही इस बात की जानकारी भी नहीं है कि इसे भविष्य में किन बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।
 

हल्की और कॉम्पैक्ट होने के नाते, ई-बाइक शहरों के लिए आदर्श साबित हो सकती है। भीड़-भाड़ के बीच इसे चलाना आसान हो सकता है और साथ ही यह घर में भी कम जगह लेगी। कंपनी का कहना है कि इसमें AI फीचर्स शामिल हैं, जो राइडर को समय के साथ समझते हैं और उसकी प्राथमिकताओं के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर सकते हैं। ई-बाइक सड़क की स्थिति के आधार पर अपने आप गियर भी बदल सकती है।

Acer ebii का वजन 35 पाउंड (करीब 16 किलो) है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 20 मील प्रति घंटा (करीब 32 किमी प्रति घंटा) है और कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 70 मील (लगभग 112 किलोमीटर) चल सकती है। बाइक को 2.5 घंटे के अंदर फुल चार्ज किया जा सकता है और दिलचस्प बात यह है कि पावर एडेप्टर का इस्तेमाल आपके लैपटॉप या फोन को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है।

ebii के लिए कंपनी ने एक खास ebiiGO ऐप भी तैयार किया है, जो राइडर को बैटरी उपयोग की जानकारी, बेहतर रूट का सुझाव और स्पीड चेक आदि जैसी डिटेल्स देता है। ऐप के जरिए ई-बाइक को लॉक और अनलॉक भी किया जा सकता है। यदि ई-बाइक के साथ पेयर किया गया स्मार्टफोन बाइक के पास नहीं होगा तो बाइक अपने आप लॉक भी हो सकती है। ebii एंटी-थेफ्ट अलार्म से लैस आती है, जो सुरक्षा की एक एक्स्ट्रा लेयर है।

ebii के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें टकराव का पता लगाने वाले सेंसर और एयरलेस टायर्स शामिल हैं।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *