सउदी अरब में मिले 7 हजार साल पुराने आदमी, पशुओं के अवशेष!

पुरातत्वखोजियों को सुउदी अरब में एक 7 हजार साल पुराना स्मारक मिला है जिसमें मनुष्यों के अवशेष भी पाए गए हैं। इसके साथ में सैकड़ों पशुओं की हड्डियां भी मिली हैं। यह स्मारक एक मरुस्थल में पाया गया है। स्मारक के बारे में कहा जा रहा है कि यह कोई ऐसा स्थान रहा होगा जहां पर किसी पंथ द्वारा कोई रीति-रिवाज निभाया जाता रहा होगा। 

सउदी अरब में पुरातत्वविदों को मिला यह स्मारक हैरान करने वाली कहानी कहता है। खोजियों को यहां एक व्यस्क पुरुष के अवशेष मिले हैं जिसको 30 साल के लगभग उम्र का बताया जा रहा है। लाइवसाइंस की रिपोर्ट के अनुसार, ये अवशेष एक मुस्ततिल के भीतर मिले हैं। अरबी भाषा में मुस्ततिल एक आयताकार स्ट्रक्चर होता है। स्टडी को जर्नल PLOS One में प्रकाशित किया गया है। मुस्ततिल के बारे में ये खोज अब नई जानकारी भी लेकर आई है, ऐसा कहा गया है। 

1970 से लेकर अब तक खोजे गए 1600 मुस्ततिलों में से यह भी एक बताया जा रहा है। इनमें से अधिकतर रेत के नीचे दबे हुए मिले हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये तब के बनाए गए हैं जब अरब, मरुस्थल की बजाए एक हरा भरा इलाका हुआ करता था और यहां पर हाथी और दरियाईघोड़ों के नहाने के लिए इन मुस्ततिल को बनाया गया था। 

कहा गया है कि जब धीरे-धीरे यहां का क्लाइमेट चेंज हुआ तो यह इलाका मरुस्थल में तब्दील हो गया। और इसी के साथ पंथ के लोग यहां पर इकट्ठा हो गए होंगे और उन्होंने अपने पशुओं की बलि यहां पर दी होगी जिससे कि उनके देवता को खुश किया जा सके। हालांकि वे किस देवता या परम शक्ति की पूजा करते थे, इस बारे में अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। 

रिपोर्ट बताती है कि स्टडी से जुड़ी मुख्य लेखिका मेलिसा केनेडी, जो यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में पुरातत्विद हैं, के अनुसार, ‘मुस्ततिल के बारे में कुछ भी लिखा नहीं गया है। ये किसलिए इस्तेमाल होते थे और इनका रिवाजों या पंथों से क्या संबंध, इसके बारे में जानकारी नहीं है।’ अब इस एक और मुस्ततिल का मिलना इस बात की ओर संकेत करता है कि इनका जरूर उस समय के किसी पंथ से गहरा संबंध रहा होगा। इन आयताकार संरचनाओं का इस्तेमाल किसी महत्पूर्ण रिवाज से जुड़ा हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *