AIIMS में शुरू होगा 5G नेटवर्क, मेडिकल केयर में टेक्नोलॉजी के अधिकतम इस्तेमाल का टारगेट

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), दिल्ली में मरीजों की देखभाल, शिक्षण, रिसर्च और गुड गवर्नेंस में कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के अधिकतम इस्तेमाल के लिए 30 जून तक 5G नेटवर्क शुरू किया जाएगा। इस प्रोसेस को तेजी से पूरा करने के लिए पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है। 

एम्स के डायरेक्टर, M Srinivas की ओर से जारी एक ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया है, “मौजूदा ट्रेंड्स के अनुसार मरीजों की देखभाल, शिक्षण, रिसर्च और गुड गवर्नेंस में मॉडर्न कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का अधिकतम इस्तेमाल करने और इंटीग्रेटेड मेडिकल यूनिवर्सिटी इनफॉर्मेशन सिस्टम (IMUIS) को शुरू करने के लिए एम्स के परिसर में 5G मोबाइल नेटवर्क की अच्छी स्ट्रेंथ की जरूरत है। इससे इमारतों के अंदर बेहतर मोबाइल और डेटा कनेक्टिविटी मिल सकेगी।” इस कमेटी के हेड AIIMS के न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के विवेक टंडन होंगे। 

मजबूत 5G कनेक्टिविटी से एम्स को अपने मेन और अन्य परिसरों में eICU सॉल्यूशंस लागू करने में भी मदद मिलेगी। एम्स के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि एम्स में प्रति दिन लगभग 50,000 लोग आते हैं और अच्छी मोबाइल कनेक्टिविटी जरूरी है। एम्स में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां शून्य या बहुत खराब मोबाइल कनेक्टिविटी है। इससे मरीजों, स्टाफ और विजिटर्स को मुश्किल होती है। इसके अलावा अधिकतर जगहों पर सीमित 3G/4G डेटा कनेक्टिविटी और इमारतों के अंदर बहुत कम 5G कनेक्टिविटी है। 

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 27 शहरों में अपनी हाई-स्पीड 5G सर्विसेज का दायरा बढ़ाया है। इसके साथ ही कंपनी का 5G नेटवर्क 331 शहरों में पहुंच गया है। कंपनी ने इस वर्ष के अंत तक पूरे देश में इन सर्विसेज को पहुंचाने की योजना बनाई है। Bharti Airtel ने मुंबई में 10 लाख से अधिक 5G सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के देश भर में 5G के एक करोड़ से अधिक यूजर्स हो गए हैं। एयरटेल का टारगेट अगले वर्ष मार्च के अंत तक देश के प्रत्येक शहर और महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में यह सर्विस पहुंचाने का है। कंपनी ने बताया था, “देश में 5G सर्विस शुरू करने वाली एयरटेल पहली कंपनी थी और मुंबई अल्ट्रा-फास्ट एयरटेल 5G प्लस सर्विस वाले शुरुआती आठ शहरों में शामिल था। कंपनी का 5G नेटवर्क देश के 140 से अधिक शहरों में उपलब्ध है।” 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *