SUV सेगमेंट में धाक जमाने के लिए भारत में लॉन्च हुई 5-डोर Maruti Suzuki Jimny, जानें खासियतें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने Auto Expo 2023 में आखिरकार कJimny से पर्दा उठा दिया है, जिसे देश में ग्लोबल वेरिएंट से थोड़ा अलग टच मिलेगा। इसके स्पेसिफिकेशन्स में भी कुछ अंतर देखने को मिलेगा। यह इंडिया-स्पेक Jimny 5-डोर SUV है, जिसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। Jimny के साथ ही कंपनी ने एक्स्पो में FRONX नाम की एक SUV और लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि ये दोनों SUV भारत में इस सेगमेंट की रूपरेखा बदलेंगी।

जैसा कि हमने बताया, Maruti Suzuki Jimny 5-डोर की देश में बुकिंग शुरू हो चुकी है। कीमत की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो साइज के मामले में जिम्नी बड़ी और मस्कुलर है। इसकी लंबाई 3,985 mm, चौड़ाई 1,645 mm और ऊंचाई 1,720 mm है और इसका व्हीलबेस 2,590 mm है। SUV 210 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है।

5-डोर जिम्नी, 3-डोर जिम्नी का एक्सटेंडेड वर्जन है। इसका डिजाइन भी 3-डोर वेरिएंट के समान है। अंदर से Jimny में कई बटन्स से भरा एक डैशबोर्ड है। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक पारंपरिक ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। सेंटर कॉन्सोल में Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

जैसा की हमने बताया, भारत में इसे कुछ बदले हुए स्पेसिफिकेशन्स के साथ उतारा गया है। Jimny में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103bhp की मैक्सिमम पावर और 134.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकता है। इसमें ऑन-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है।

Maruti Suzuki Jimny को दो वेरिएंट – Zeta और Alfa में पेश किया जाएगा। इसमें ऑटोमेटिक LED हेडलैंप, इलेक्ट्रिक ORVM, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। SUV में 6-एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और ब्रेक-लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल आदि सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *