Shib Burn ट्रैकर के अनुसार, पिछले हफ्ते करीब 4 बिलियन शीबा इनु टोकन को डेड वॉलेट में भेजा गया है। यह ट्रैकर Etherscan पर SHIB बर्न एक्टिविटी को ट्रैक करने का काम करता है। ट्रैकर के ट्वीट से पता चलता है कि यह लगातार दूसरा हफ्ता है, जब करीब 4 बिलियन टोकन को एक हफ्ते के भीतर बर्न किया गया है। सटीक आंकड़ों की बात करें, तो पिछले सात दिनों में कुल 3,977,664,767 SHIB को डेड वॉलेट में भेजा गया है। इनमें से एक अनाम व्हेल ने 1,695,572,371 शिबा इनु टोकन को बर्न किया था।
In the last 7 days, there have been a total of 3,981,194,931 $SHIB tokens burned and 19 transactions. #shib
— Shibburn (@shibburn) May 7, 2023
ट्रैकर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 4,530,164 टोकन को पांच ट्रांजेक्शन में बर्न किया जा चुका है। Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखते समय तक शीबा इनु की कीमत 0.000767 रुपये थी।
ट्रैकर की वेबसाइट पर हर थोड़ी समय में अपडेट होने वाले ग्राफ से पता चलता है कि खबर लिखते समय तक पिछले 24 घंटे में बर्न रेट 29 प्रतिशत बढ़ा है।
“शीबा इनु” को 2020 में शुरू किया गया था। इसे “SHIB” भी कहा जाता है। यह बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसियों के तरह एक डिसेंट्रलाइज्ड डिजिटल करेंसी है। शीबा इनु के सपोर्टर इसे “डॉजकॉइन किलर” भी कहते हैं।
