Airtel 5G अब चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा के इन 2 शहरों में भी लॉन्च, देश के 110 शहरों में पहुंचा 5G!

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने कुछ नए पोस्टपेड फैमिली प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 599 रुपये, 799 रुपये और 998 रुपये है। 599 रुपये का प्लान व्यक्तिगत पोस्टपेड प्लान है, जबकि अन्य दो एयरटेल ब्लैक प्लान हैं, जो DTH और ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ आते हैं और साथ ही अतिरिक्त ऐड-ऑन सिम का फायदा भी देते हैं। इनमें OTT प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन और साथ ही कॉलिंग, SMS और डेटा जैसे फायदे भी मिलते हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Airtel ने अपनी वेबसाइट पर 599 रुपये, 799 रुपये और 998 रुपये के तीनों पोस्टपेड प्लान को लिस्ट कर दिया है। नए प्लान कई बेनिफिट्स से लैस आते हैं। शुरुआत 599 रुपये के पोस्टपेड प्लान से करते हैं, जो एयरटेल यूजर्स को डेटा रोलओवर की सुविधा के साथ कुल 75GB डेटा प्रति माह देगा। इसके अलावा प्रति माह इसमें 100 फ्री SMS, अनलिमिटेड नेशनल कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान में नियमित कनेक्शन के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एक फ्री ऐड-ऑन कनेक्शन भी लिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को 6 महीने के लिए Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, फ्री हैंडसेट प्रोटेक्शन प्लान भी मिलेगा।

अगला 799 रुपये Airtel Black प्लान है, जो नियमित कनेक्शन के साथ एक ऐड-ऑन कनेक्शन का ऑप्शन देता है। इसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ कुल 105GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, सब्सक्राइबर्स को Amazon Prime Video, Disney Plus Hotstar और Airtel Xtreme ऐप समेत 12 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में 260 रुपये कीमत के TV चैनल्स का फायदा भी मिल रहा है।

आखिरी 998 रुपये का Airtel Black प्लान है, जो मोबाइल कनेक्शन के साथ-साथ ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन कनेक्शन का फायदा भी देता है। इस प्लान में एक नियमित और एक ऐड-ऑन कनेक्शन मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 105GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, आपको अनलिमिटेड कॉल के साथ एक लैंडलाइन कनेक्शन और 40 Mbps स्पीड वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी मिलेगा। इस प्लान में भी Amazon Prime Video, Disney Plus Hotstar और Airtel Xtreme ऐप का एक्सेस मिलता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *