Flipkart से खरीदा 12 हजार का फोन, लेट डिलीवरी के चलते अब कंपनी देगी 42 हजार रुपये!

Flipkart, Amazon जैसी ई-कॉमर्स साइट्स से देश में करोडों लोग सामान ऑनलाइन खरीदते हैं। कई बार इन साइट्स के साथ कस्टमर को कई तरह की परेशानियों से भी जूझना पड़ता है, जब कोई गलत प्रोडक्ट कस्टमर के पास पहुंच जाता है। या फिर खराब प्रोडक्ट्स की भी शिकायत कई बार ग्राहकों की ओर से सुनने को मिलती है। एक ई-कॉमर्स साइट से फोन मंगवाने पर एक महिला को कुछ ऐसा ही अनुभव मिला जिसके बाद ई-कॉमर्स साइट को जुर्माना भरना पड़ गया। 

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart को एक फोन लेट डिलीवर करना काफी महंगा पड़ गया। कंपनी ने समय पर फोन कस्टमर को नहीं पहुंचाया जिसके बदले में उसे फोन की कीमत का लगभग 4 गुना जुर्माना ग्राहक को देना पड़ गया। बेंगलुरू में एक महिला ने ये फोन फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किया था जिसकी कीमत 12,499 रुपये थी। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक समय पर ई-कॉमर्स फर्म ने यह फोन कस्टमर को नहीं पहुंचाया जिसके बाद महिला ने इसके खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट का रुख किया। उसके बाद कंपनी को जुर्माना भरने का आदेश सुनाया गया। 

फोन ऑर्डर करने के बाद महिला को फोन नहीं मिला। उसके बारे में महिला ने कई बार ई-कॉमर्स साइट से संपर्क भी किया लेकिन उनकी समस्या हल नहीं हुई। फिर जब फोन उसके पास नहीं पहुंच पाया तो महिला ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। बेंगलुरू उपभोक्ता कोर्ट ने इसकी सुनवाई की और कंपनी को आदेश दिया गया कि कस्टमर को 42 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर दिए जाएं। जबकि फोन केवल 12,499 रुपये की कीमत का था। 

इस आदेश में कहा गया कि महिला को फोन पहुंचाया जाए, जिसकी कीमत 12,499 रुपये है। साथ ही 12% ब्याज भी कंपनी दे। 20 हजार रुपये का फाइन और 10 हजार रुपये कानूनी कार्रवाई के खर्चे के रूप में महिला को दिए जाएं। इस तरह से कुल 42,500 रुपये के लगभग का जुर्माना कंपनी पर लगाया गया। कोर्ट ने ये भी कहा कि कंपनी ने अपनी सर्विसेज में लापरवाही दिखाई है। फोन समय पर न पहुंचाए जाने के कारण ग्राहक को मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ा है। जबकि फोन डिलीवर हुए बिना भी महिला इसकी किश्तों को चुकाती रही। इसलिए इस सबकी भरपाई का जिम्मा कंपनी का बनता है।  

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *