1.47 इंच डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होगा Redmi Band 2, जानें सबकुछ

Redmi चीन में Redmi Band 2 को 27 दिसंबर को एक लॉन्च इवेंट में पेश करने वाली है। यह वियरेबल अन्य प्रोडक्ट जैसे कि नई Redmi K60 सीरीज, Redmi Note 12 Pro स्पीड वर्जन, Redmi Watch 3 और Redmi Buds 4 Lite के साथ डेब्यू करेगा। ऑफिशियल एंट्री से कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने आगामी बैंड की डिस्प्ले समेत अन्य डिटेल्स का खुलासा कर दिया है।
 

Redmi Band 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Redmi Band 2, पुराने रेडमी बैंड के अपग्रेड के तौर पर आएगा। इस नए बैंड में एक नया डिजाइन और नए फीचर्स मिलेंगे। रेडमी के हाल ही में आए टीजर से साफ होता है कि Redmi Band 2 में 1.47 इंच की बड़ी स्क्रीन होगी, जिसका डिस्प्ले एरिया पुराने सीरीज के मॉडल के मुकाबले में 79% बड़ा होगा। इसकी मोटाई 9.99mm होगी।

आपको बता दें कि कंपनी उसी दिन नई Redmi Watch 3 और Buds 4 Lite को भी पेश करेगी। Watch 3 में स्क्वायर डायल मिलेगा, जिसमें दाईं ओर कंट्रोल बटन होगा। कंपनी ने स्मार्टवॉच को ग्रीन कलर के स्ट्रैप के साथ टीज किया था लेकिन अन्य कलर ऑप्शन भी आ सकते हैं।

आपको बता दें कि रेडमी बैंड को 2020 में लॉन्च किया गया था। इस बैंड में 1.08 इंच की टीएफटी कलर डिस्प्ले स्क्रीन है। बैंड में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ-साथ कई एक्सरसाइज मोड भी दिए गए हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 14 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है। इस वॉच को डायरेक्ट यूएसबी चार्जिंग का इस्तेमाल करके आसानी से चार्ज कर सकते हैं। यह स्लीप मॉनिटरिंग और सेडेंटरी रिमाइंडर्स को भी सपोर्ट करता है।

Redmi Band 2 की कीमत

आपको बता दें कि फर्स्ट-जनरेशन Redmi Band को 99 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया था। मगर अब Redmi Band 2 की कीमत इसके मुकाबले ज्यादा हो सकती है। हालांकि लॉन्च के वक्त ही इसकी सटीक कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी मिलेगी।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *