पटना 19 जनवरी जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव पंकज कुमार ने आज प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री नन्द किशोर यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्रीरेणु देवी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार,जनक चमार,संजीव चौरसिया की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पंकज कुमार ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने नरेंद्र मोदी में अपना आस्था व्यक्त की। पंकज कुमार ने कहा कि पार्टी जो भी ज़िम्मेदारी देगी उसपर वे पूरे लगन से काम करेंगे।पंकज कुमार राम के साथ हज़ारों की संख्या में सामर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
मालूम हो कि पंकज कुमार सन 2000 में काशीराम बसपा संस्थापक के मार्गदर्शन में बसपा से जुड़े। उन्हें प्रदेश महासचिव बिहार बनाया गया। कांशीराम के साथ पूरे बिहार का दौरा किया। हर कमिटी में प्रदेश महासचिव बने। साल 2010 में राजपुर विधानसभा से बसपा से आम चुनाव लड़े, जिसमें 18,500 वोट मिला। 2014 के लोक सभा चुनाव में सासाराम से उम्मीदवार घोषित हुआ।
* 2014 में नितीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार के हाथों जदयू की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कमिटी में प्रदेश सचिव बनाया गया। नितीश कुमार के कार्यक्रम के लिए पार्टी प्रभारी बनाये गये। 16 जिले के प्रभार में रहे और जब जहाँ जो जिम्मेदारी दी गयी, कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी लेखक इसके लिए स्वयम जिम्मेदार होगा, संसथान में काम या सहयोग देने वाले लोगो पर ही मुकदमा दायर किया जा सकता है. कोर्ट के आदेश के बाद ही लेखक की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

You missed