सिद्धार्थ मल्होत्रा की

Mission Majnu फिल्म के ट्रेलर को पाकिस्तान में रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के साथ ही इसमें मौजूद कुछ गलतियों के लिए फिल्म और बॉलीवुड को पाकिस्तान में जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म ‘मिशन मजनू’ के कई सीन्स में उर्दू भाषा के शब्दों की कथित तौर पर गलत स्पेलिंग लिखी है। पाकिस्तानी आवाम ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं और बताया है कि या तो इनकी स्पेलिंग गलत है या उर्दू वाक्यों का गलत अनुवाद हुआ है।

Mission Majnu के ट्रेलर के पाकिस्तान में रिलीज होने के बाद से ट्विटर पर पाकिस्तानी आवाम फिल्म के निर्देशकों और बॉलीवुड को खूब ट्रोल कर रही है। लोगों ने कई सीन के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दिखाया है कि उनमें या तो शब्दों को गलत तरीके से लिखा है या भाषा का अनुवाद गलत हुआ है।

एक यूजर ने ट्वीट में ‘मिशन मजनू’ के एक सीन का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा को मस्जिद में किसी से बात करते दिखाया गया है। यहां एक साइन बोर्ड लगा है, जिसपर उर्दू लिखी है। शेयर करने वाले यूजर का कहना है कि यहां गलत शब्द लिखे गए हैं। 
 

एक यूजर ने फिल्म के एक और सीन को शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तानी ट्रेन को दिखाया गया है। ट्रेन के गेट के पास उर्दू में ‘प्रवेश’ लिखा है, लेकिन इसकी कथित तौर पर स्पेलिंग गलत है। यूजर ने लिखा, ‘हमारे क्रिकेटर का मजाक उड़ाते रहे और खुद ये हाल है।’ 
 
एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, ‘प्रोड्यूसर के पास दो डॉलर और एक सपना था। उसने कुछ नहीं सोचा, खाली दिमाग और वाइब्ज के साथ फिल्म बना दी।’
 
आप अन्य ट्वीट्स को नीचे देख सकते हैं:
   
Mission Majnu एक स्पाई-थ्रिलर फ‍िल्‍म है, जिसकी कहानी एक रॉ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। दावा है कि यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। इस फ‍िल्‍म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​एक भारतीय खुफिया ऑपरेटिव की भूमिका में हैं, जिनकी नजर पाकिस्‍तान की परमाणु बम बनाने वाली फैसिलिटी पर है। फ‍िल्‍म की कहानी 1970 के दशक में सेट की गई है। रश्मिका मंदाना फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। पूरी फ‍िल्‍म पाकिस्‍तान और वहां की सरकार द्वारा बनाए जा रहे परमाणु बम पर बेस्‍ड है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *